Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा कौसा के खाली भूखंड में बने उद्यान का गृहनिर्माण मंत्री के हाथो लोकार्पण 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा के एक खाली पड़े भूखंड पर भूमाफियाओं का कब्ज़ा होने के पहले मनपा में विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने सुसज्जित उद्यान बनवा दिया है। शनिवार रात राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के हाथो उद्यान का लोकार्पण किया गया।  उन्होंने कहा की इस उद्यान से नागरिकों को लाभ मिलेगा।

                  विरोधी पक्षनेता पठान ने बताया कि मुंब्रा कौसा में घासवाला कम्पाउंड नाम का एक खाली भूखंड था।  उक्त भूखंड पर कुछ भूमाफियाओं की निगाह लगी थे। अतिक्रमण करने से पहले हमने उक्त भूखंड पर उद्यान बनवा दिया।  जिसका शनिवार रात गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड के हाथो लोकार्पण कर दिया गया है।  इस अवसर पर राकांपा के शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ,  वरिष्ठ नेता सैयद अली अशरफ , मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष व परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ,पार्टी के सभी नगर सेवक , नगर सेविका व पदाधिकारी उपस्थित थे।  मौलाना शोएब अहमद खान के नाम से उद्यान का नामकरण किया गया है। उद्यान में हरियाली ,जागिंग ट्रैक , छोटे बच्चों के खेलने आदि की व्यवस्था है। इस अवसर पर पठान ने उक्त इलाके में स्कूल बनाने की विचार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

एशिया के सबसे बड़े शो बीटीएस 2024 के 27वें संस्‍करण की घोषणा  

Aman Samachar

स्वच्छ वायु के लिए सभी व्यवस्थाओं में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक- संदीप मालवी 

Aman Samachar

महाराष्ट्र परिचय केंद्र समेत कई राज्यों में मनाया गया पत्रकार दिवस

Aman Samachar

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान के स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

ट्रायल रन को एक साल बा भी ठाणेकरों के मेट्रो सफ़र का सपना अधूरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!