Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

शिवसेना शाखा में टीकाकरण की प्रधानमंत्री से जांच की भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] राजनितिक दल के कार्यालय में कोरोना टीकाकरण का राजनितिक दलों की ओर से विरोध हो रहा पहले से चला रहा था। अब भाजपा नगर सेवक नारायण पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर ठाणे के चंदनवाड़ी शिवसेना शाखा में टीकाकरण शिविर की अनुमति देने वाले मनपा अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मुफ्त वैक्सीन के माध्यम से टीकाकरण शिविर में शिवसेना के झंडे और बैनर लगाने के लिए राजनीतिक एजेंडे का इस्तेमाल किया। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनपा के अधिकारियों ने इस प्रकार का समर्थन किया।
टीकाकरण शिविर 23 जून को मनपा मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर स्थित चंदनवाड़ी के शिवसेना शाखा में आयोजित किया गया था। ठाणे मनपा ने इस शिविर के लिए नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराया। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर मनपा का एक छोटा सा लोगो लगा हुआ था। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर के ऊपर शिवसेना नेताओं की तस्वीरें और शिवसेना के झंडे लगाए गए। इस कैंप में टीकाकरण के लिए मनपा के स्वास्थ्य प्रणाली का इस्तेमाल किया गया। एक ओर जहां जरूरतमंद नागरिक टीकाकरण का इंतजार कर रहे हैं, वहीं शिवसेना में शामिल लोगों को टीका लगाया गया। नगरसेवक नारायण पवार ने कहा कि संबंधित शिविरों के लिए कोविन ऐप पर कोई अग्रिम अप्वाइंमेंट नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि मनपा में शिवसेना सत्ता में है। इसलिए सत्ता का दुरुपयोग कर शिवसेना के चंदनवाड़ी कार्यालय में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस संबंध में शिविर की अनुमति देने वाले अधिकारियों से पूछताछ की जाए। नगरसेवक नारायण पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में मांग की है कि सत्ता का दुरुपयोग करने वाले मनपा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के पास भी उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।

संबंधित पोस्ट

हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक नेता बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता 

Aman Samachar

महिला के गले से मंगलसूत्र ले उड़े बाईक सवार

Aman Samachar

बिजली का करंट लगने से इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़े दो लंगूर बंदरों की मृत्यु

Aman Samachar

एक अगस्त से होने जा रहे हैं ये बदलाव, खत्म हो रही है इन कार्यों की समयसीमा, आपके लिए जानना जरूरी

Admin

मनपा के सभी कर संग्रह केंद्र छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे

Aman Samachar

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के पहले कोच अशोक मुस्तफी का निधन

Admin
error: Content is protected !!