Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की पूर्व नगर सेविका के पति पर जानलेवा हमला , दो आरोपी गिरफ्तार

नवी मुंबई [ युनिस खान ]  भाजपा की पूर्व नगर सेविका के पति संदीप म्हात्रे के जनसंपर्क कार्यालय में घुसकर दो लोगों ने कोयते से जानलेवा हमला किया।  वे इस हमले में बच गए है हाथ पर वार होने से घायल होने पर उन्हें वाशी की मनपा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            भाजपा की पूर्व नगर सेविका के पति व भाजपा विधायक गणेश नाईक के कट्टर समर्थक संदीप म्हात्रे कोपर खैरने इलाके में समाज सेवा करते है।  वे सेक्टर नंबर 6 के अपने जनसंपर्क कार्यालय में बैठे थे। उसी दौरान दो लोग कार्यालय में घुसकर कोयते से हमला कर दिए। रविवार रात म्हात्रे के ऊपर हुए हमले में उनके हाथ में घाव लगा है।  घटना के बाद नागरिकों ने एक हमलावर को पकड़ कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरा भागने में सफल हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले भी उन्हीं आरोपियों के हमला करने की बात सामने आई है। हमले के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। नवी मुंबई के कोपर खैरने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे 

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने बसंत धवन को अपना ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनाया

Aman Samachar

केवणीदिवे के विकास काम का सांसद कपिल पाटील के हाथो हुआ लोकार्पण

Aman Samachar

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शॉपिंग धमाका; आकर्षक डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

Aman Samachar

किसन नगर के टीकाकरण केंद्र को 24 घंटे शुरू करने की कांग्रेस ने की मांग  

Aman Samachar
error: Content is protected !!