Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पीडियाट्रिक सुविधा व एचआरसीटी स्केनिंग मशीन का नगर विकास मंत्री शिंदे के हाथो लोकार्पण

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए अपनी आरोग्य सेवा में पीडियाट्रिक सुविधा के साथ कोविड सेंटर में एचआरसीटी स्केनिंग मशीन की व्यवस्था किया है।  इससे मरीजों का समय से उपचार करने में लाभ होगा।  इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनपा के आरोग्य सुविधा को सक्षम बनाने के लिए सराहना किया है। उन्होंने वाशी अस्पताल में 960 लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन निर्माण प्रकल्प के लिए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर व उनके सहयोगियों का अभिनन्दन किया है।

               नवी मुंबई मनपा की ओर से सिडको एक्जीबिशन सेंटर में में सीएसआर के तहत मनपा को मिले एचआरसीटी डायग्नोस्टिक स्केनिंग मशीन के लोकार्पण व सार्वजानिक अस्पताल वाशी में 960 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन निर्माण प्रकल्प का पालकमंत्री शिंदे लोकार्पण किया।  विश्व डाक्टर दिवस के मौके पर शिंदे ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वाले डाक्टरों के सम्मान के प्रतीक सिड्को कोविड सेंटर में डा शिवानी मिश्रा को सम्मानित किया।  सिडको एक्जीबिशन कोविड सेंटर में 1100 मरीजों का दूसरी लाट में उपचार किया जा रहा था।   निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में प्रति स्केन 4000 रूपये खर्च आता है। नवी मुंबई मनपा की ओर सभी कोविड मरीजों का एचआरसीटी स्केनिंग निःशुल्क की जाने वाली है। इसके लिए मनपा 1 करोड़ 85 लाख रूपये के सीएसआर उपलब्ध कराने वाले उद्योग के प्रतिनिधियों का पालकमंत्री शिंदे के हाथो सम्मानित कराया है।

संबंधित पोस्ट

नवाब मलिक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पत्रकार , सामाजिक कार्यकर्ता कोरोना योद्धा पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar

आकाशीय बिजली गिरने से अरसठ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

Aman Samachar

जय श्री अंबे माता मंदिर निर्माण और सुन्दर मूर्ति देख मन प्रसन्न हुआ – आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Aman Samachar

मनपा की परियोजनाओं की जांच करने का महापौर ने दिया प्रशासन को निर्देश

Aman Samachar

स्टर्लिंग जेनरेटर्स ने मोटियर्स बाउडौइन के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!