Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोंकण आयुक्त ने कांग्रेस के 18 नगर सेवकों की सदस्यता रद्द का मामला किया निरस्त

फैसले की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं
 भिवंडी [ युनिस खान  ]  महापौर चुनाव में कांग्रेस के 18 नगर सेवकों द्वारा पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर कोणार्क विकास आघाडी प्रत्याशी प्रतिभा विलास पाटील के पक्ष में मतदान किया। मनपा में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद अधिकृत प्रत्याशी रिसिका प्रदीप राका 9 मतों के अंतर से महापौर चुनाव हार गई। मनपा में बहुमत के बावजूद महापौर चुनाव में मिली पराजय के बाद कांग्रेस के बागी नगर सेवकों की नगर सेवक सदस्यता रद्द किए जाने के लिए कांग्रेस के पूर्व महापौर जाबेद दलवी ने कोंकण आयुक्त के समक्ष याचिका दाखिल कर पार्टी व्हिप का उलंघन करने वाले बागी नगर सेवकों की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की थी।
           कुछ माह पूर्व ही कांग्रेस के बागी नगर सेवकों ने कांग्रेस छोड़ कर राकांपा का दामन थाम चुके हैं। कोंकण आयुक्त ने करीब 2 वर्षों की लंबी सुनवाई के बाद पूर्व महापौर दलवी की याचिका को निरस्त कर दिया है। कांग्रेस के 18 बागी नगर सेवकों का मामला कोंकण आयुक्त द्वारा निरस्त किये जाने से राकांपा खेमे में जहां खुशी फैली है वहीं कांग्रेसी खेमे में मायूसी है। खबर लिखे जाने तक कोंकण आयुक्त के फैसले की कॉपी मनपा प्रशासन को नहीं मिली है।

संबंधित पोस्ट

बॉब फाइनेंशियल और क्रेडिटएआई ने मिलकर विशेष रूप से किसानों के लिए लॉन्च किया सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 

Aman Samachar

मित्रों के साथ खदान में तैरने गए सोलह वर्षीय लड़के की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण –  राज्यपाल 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों को 15,500 रूपये सानुग्रह अनुदान देने की घोषणा

Aman Samachar

गैस रिसाव से लगी आग में पोली भाजी केंद्र का सामान जलकर नष्ट 

Aman Samachar

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

Aman Samachar
error: Content is protected !!