Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली सायकिल रैली 

ठाणे [ युनिस खान ]  पेट्रोल , डीजल व जीवन आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महगाई के विरोध में कांग्रेस मध्यवर्ती कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक सायकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।  रैली को संबोधित करते हुए ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने जीवन आवश्यक वस्तुओं की महंगाई के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अपने स्वार्थ के लिए देश की जनता पर महंगाई का भार डाल दिया जा रहा है।

                      प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज ठाणे जिला कांग्रेस कार्यालय से महंगाई के विरोध में सायकिल रैली निकाली गयी।  रैली शहर के विविध मार्गों से होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जाकर केंद्र सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आक्रोश व्यक्त किया है , शहर जिला अध्यक्ष एड चव्हाण ने नेतृत्व में निकली सायकिल रैली में युवक कांग्रेस , महिला , सेवादल समेत विविध सेल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।  हाथ में पोस्टर बैनर लिए कार्यकर्ता पेट्रोल , डीजल , रसोई गैस व जीवन आवश्यक वस्तुओं की कीमत बढ़ाने का विरोध कर रहे थे।  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने कहा है कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।  केंद्र सरकार की महंगाई व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आन्दोलन करती रहेगी।  कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा कि महंगाई के खिलाफ एक दिन पहले महिला कांग्रेस की ओर से आन्दोलन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।  आज सायकिल रैली निकालकर महंगाई के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार को जगाने का काम किया है।

संबंधित पोस्ट

स्कॉलरशिप परीक्षा में जिप स्कूलों के 395 स्टूडेंट्स क्वालिफ़ाई 

Aman Samachar

मुंबई की तरह एक सदस्यीय आधार पर आगामी मनपा आम चुनाव कराने की उठी मांग

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar

मित्रों के साथ खदान में तैरने गए सोलह वर्षीय लड़के की डूबने से मृत्यु

Aman Samachar

केन्द्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल की उपस्थिति में दिवा के अनेक शिवसैनिक भाजपा में शामिल 

Aman Samachar

यात्रा करने के दौरान महिलाओं के लिए सुरक्षा सर्वोपरि और पुरुषों के लिए आराम अहम

Aman Samachar
error: Content is protected !!