Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कोहिनूर ग्रुप ने मेगा सितंबर का सफलतापूर्वक किया समापन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  सितंबर 2021 के महीने में, त्योहारों और महामारी की अस्तव्यस्तता के बीच, कोहिनूर ग्रुप ने पुणे शहर में 7 अलग-अलग जगहों पर चल रही अपनी आवासीय परियोजनाओं में 5 नए प्रॉजेक्ट्स और 2 नए टावर लॉन्च किए। 7 प्रॉजेक्ट्स की ये सभी पेशकशें पुणे के आला जगहों पर प्रीमियम से लेकर विलासितापूर्ण आवासीय वर्गों तक की जायेंगी।

मेगा सितंबर की सफल शुरुआत के बाद, इस ग्रुप को सभी साइटों पर 2000 से अधिक वॉक इन्स और 300 से अधिक बुकिंग्स प्राप्त हुई हैं। इसे इस ग्रुप के द्वारा आयोजित किए गए सबसे सफल अभियानों में से एक बताया गया है। पिछले 37 वर्षों के दौरान, कोहिनूर ग्रुप ने पुणे में हितधारकों, ग्राहकों और चैनल के भागीदारों के लिए इस शहर के सूक्ष्म बाज़ारों/उपनगरों में निरंतर सफलता के साथ सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांडों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया है।

ये नए प्रॉजेक्ट्स पुणे के बाज़ार में कंपनी की स्थिति को और भी मज़बूत बनायेंगे, खासकर आवासीय वर्ग में। नए प्रॉजेक्ट्स के सभी सात स्थान पुणे के भीतर के स्थापित सूक्ष्म बाज़ार हैं और आधारभूत सुविधाओं जैसे कि स्कूल, अस्पताल, खुदरा और आवासीय स्थानों के निकट एक महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित हैं।

प्रॉजेक्ट्स के विवरण- (प्रॉजेक्ट का नाम और स्थान) कुल मिलाकर 1.4 मिलियन विकास।

  1. प्रेसिडेंशिया – बी. टी. कावड़े रोड
  2. शांगरीला – पिंपरी वाघेरे
  3. स्पोर्ट्सविल – मान (हिंजेवाड़ी फे. 1)
  4. कोहिनूर ग्रैंजर – रावेत
  5. कोहिनूर एमरॉल्ड 1- सूस
  6. कोहिनूर सफायर II – तथावड़े
  7. पेशकश के कार्यक्रम के सफल समापन पर,कोहिनूर ग्रुप के सह–प्रबंध निदेशक, श्री विनीत गोयल, ने कहा– “पेशकश के कार्यक्रम के बाद हमें अपने देखने के लिए आने वाले लोगों से मिली प्रतिक्रिया को देखकर हम बेहद खुश हैं। हमने 7 अलग-अलग स्थानों पर 7 प्रॉजेक्ट्स साथ-साथ शुरू किए थे और यह सचमुच में बहुत हैरान करने वाली बात है कि महामारी के बावजूद हमें इस अभियान के दौरान 2000 से अधिक वॉक-इन्स और 300 से अधिक बुकिंग्स प्राप्त हुई हैं। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने इस कार्यक्रम को बड़ी सफलता दिलाने में सहायता की है। साथ ही, हम अपने ग्राहकों के आभारी हैं जिन्होंने हम पर विश्वास किया है और इस अभियान के प्रति एक सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मैं अपने सभी ग्राहकों और संभावित ख़रीदारों को विश्वास दिलाता हूँ कि हम जल्द ही आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

कोहिनूर ग्रुप के बारे में: कोहिनूर ग्रुप पुणे में स्थित एक ग्रुप है जो मुख्य रूप से रियल एस्टेट, औद्योगिक पार्कों के विकास, छात्र आवास और निर्माण की टेक्नोलॉजी के काम में लगा हुआ है। पिछले 37 सालों में इस ग्रुप ने पूरे पुणे शहर में 6.5 मिलियन वर्गफुट .

संबंधित पोस्ट

3 दिन में 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला और 60 किलो प्लास्टिक जब्त

Aman Samachar

आज होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर उप्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

Aman Samachar

चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने का पालकमंत्री शिंदे ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

 गरीब लड़कियों के सामूहिक विवाह की व्यवस्था करना एक बड़ा सवाब का कम है– मोइन मियां

Aman Samachar

हम अमेजन और रिंग मेट्रो का विरोध करेंगे – सुप्रिया सुले 

Aman Samachar

भाजपा की प्लाज्मा हेल्पलाईन से 32 कोरोना मरीजों को मिला जीवनदान – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!