Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नारायण राणे के केंद्र में मंत्री बनने से शिवसेना – भाजपा में संघर्ष के आसार बढे

नई दिल्ली ,  केन्द्रीय लघु , सूक्ष्म व माध्यम उद्योग मंत्री नारायण राने ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के सदिच्छा भेट किया . उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के रूप में दी गयी जिम्मेदारी को निभाने का विश्वास दिलाते हुए पार्टी व प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है . महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कोकण क्षेत्र में अपना प्रभाव रखने वाले नारायण राणे की केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से जहाँ कई महीनों से सत्ता से सन्यास में बैठे राणे के केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र के राजनितिक गलियारों में चर्चा जोर पकड़ने लगी है .                   केंद्र और महाराष्ट्र की सरकार के संबंधों में खटास और शिवसेना के  खिलाफ आक्रामक रहने वाले राणे के केंद्र में मंत्री बनने पर उनकी अगली भूमिका क्या होगी इसकी चर्चा शुरू है . सरकार के कामकाज के अलावा पार्टी कोकण के सिंधुदुर्ग , रत्नागिरी ,रायगढ़ और ठाणे मुंबई में उनका उपयोग जरुर करेगी . राणे व कपिल पाटील के केंद्र में मंत्री बनने से ठाणे , पालघर व रायगढ़ जिले में शिवसेना को चुनौती मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है .  ठाणे व रायगढ़ जिले में स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं , वहीँ नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर भाजपा व शिवसेना आमने सामने आ गयी है . भाजपा डी वी पाटील के नाम  पर नामकरण करने वाले स्थानीय भूमिपुत्रों के समर्थन में खडी है .मराठा आरक्षण के बारे कांग्रेस राकांपा की राज्य सरकार में मंत्री रहते राणे की जिम्मेदारी दी गयी थी . आरक्षण को लेकर राणे ने राज्य की महाविकास आघाडी सरकार पर राणे हमला बोलते रहे है . अब मराठा आरक्षण , नवी मुंबई हवाई अड्डे के नामकरण समेत अनेक मुद्दों को लेकर भाजपा – शिवसेना में संघर्ष तेज होने के आसार बनने लगे हैं . स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा  शिवसेना का संघर्ष देखने को मिलेगा .

संबंधित पोस्ट

महंगाई के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया आन्दोलन 

Aman Samachar

50 वर्षीय समाजसेवी शरीफ खान बने एड.शरीफ खान 

Aman Samachar

पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों का विधान भवन के निकला पैदल मार्च

Aman Samachar

आम यात्रियों के लिए उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा की समय सीमा रद्द करने की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न्यायालय ने लगाया 500 रुपये का जुर्माना, राष्ट्रीय स्वंसेवक मामला

Aman Samachar

बाबण्णा कुशाळकर के हाथों छात्रों को दी गई स्कालरशिप

Aman Samachar
error: Content is protected !!