Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईंधन दर वृद्धि व बढती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया विरोध प्रदर्शन

भिवंडी [ इमरान खान ] पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम के विरोध में भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाकर मंहगाई कम करने की मांग कर रहे थे।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कोकण विभाग के चेयरमैन अनीस कुरैशी की प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी किया। विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता मोदी सरकार होश में आओ ,पेट्रोल डीज़ल रसोई गैस का भाव कम करो , मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी, जैसे नारे लगाकर महगाई का विरोध कर रहे थे। इस मौके पर अनीस कुरैशी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी के जेब पर डाका डाल रही है। पेट्रोल , डीजल के मूल भाव से भी अधिक टैक्स वसूल रही है। कोरोना काल में आर्थिक संकट और बेरोज़गारी सेजूझ रही जनता को आर्थिक मदद करने की बजाए मोदी सरकार अन्याय कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन भिवंडी शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन ज़ुबैर अंसारी ने किया साथ में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी, ठाणे जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नूर खतीब , महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना अंसारी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अरफ़ात खान, उपाध्यक्ष सोहेल खान, ज़की अंसारी और कांग्रेस अल्पसंख्यक के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

संबंधित पोस्ट

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

पैरा आर्चर आदिल अंसारी का रईस हाई स्कूल में किया गया सत्कार 

Aman Samachar

कोहिनूर ग्रुप ने अपने मेगा सितंबर महीने में 7 नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल ने उन्नत तकनीक की शुरुआत कर की बैरिएट्रिक सर्जरी

Aman Samachar

गिरफ़्तारी के लिए पुलिस आने से चौथी मंजिल से गिरे आरोपी की मृत्यु

Aman Samachar

विशेष टीकाकरण सत्र में 53 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली बूस्टर डोज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!