Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले में संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए 15 दिनों के भीतर उपाय योजना पेश करें – जिलाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] सड़कों, राजमार्गों, फ्लाईओवरों की मरम्मत और नई परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यातायात जाम से निजात पाने के लिए पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले साल सभी एजेंसियों की बैठक बुलाकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया था  जिसकी पहली बैठक आज आनलाईन प्रणाली के माध्यम से हुई।

         जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर की अध्यक्षता में हुई बैठक सभी मनपा आयुक्त, यातायात पुलिस उपायुक्त, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिले में बरसात के मौसम में संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए जिला अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर यातायात उपाय योजना प्रस्तुत करने का निर्देश जिलाधिकारी नार्वेकर से संबंधित अधिकारीयों को दिया है। हर साल मानसून के मौसम के दौरान विभिन्न बुनियादी ढांचे के काम ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं।  इससे बचने के लिए बैठक में सभी एजेंसियों द्वारा पूर्ण किए जाने वाले प्री-मानसून कार्यों और उनकी समय-सीमा के साथ-साथ उन प्रमुख कार्यों की समीक्षा की, जो मानसून से पहले पूरे नहीं हो सके।
जिलाधिकारी नार्वेकर ने कहा कि यातायात उपाय योजना मिलने के बाद अप्रैल में फिर से टास्क फोर्स की बैठक होगी।  संभावित जाम से बचने के लिए विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से परिवहन शाखा की बैठक कर योजना बनाई जाएगी। जिसे पालकमंत्री के समक्ष योजना प्रस्तुत की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

 आवासीय मकानों के औसत किराये में तिमाही दर 4.9% की वृद्धि के साथ किराया बाज़ार बढ़ रहा – मैजिकब्रिक्स

Aman Samachar

जिले में आवारा कुत्तों के लिए बस्तियों से दूर 4 से 5 एकड़ पर शेल्टर सेंटर बनाया जाए – एड निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

खेल व परीक्षा के लिए जीतना अधिक अभ्यास उतनी अधिक संभावना – संजय केलकर 

Aman Samachar

ईद की खरीददारी के लिए मुंब्रा की सडकों पर कोरोना से बेख़ौफ़ लोगों की उमड़ी भीड़

Aman Samachar

विद्यार्थियों ने वाहन चालकों के मध्य जनजागृति कर मनाया रक्षाबंधन

Aman Samachar

ठाणे की सुष्मिता देशमुख ने औरंगाबाद में आयोजित बेंचप्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Aman Samachar
error: Content is protected !!