Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट के उद्यान संबंधी कार्य अक्टोबर तक पूरा करें – संदीप मालवी

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा के स्मार्ट सिटी के तहत शुरू कोलशेत वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट का का कार्य प्रगति पथ पर है। आज अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मौके का दौरा कर अक्टोबर तक कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है।  ठाणे शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनपा ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत 3  36 हेक्टेयर क्षेत्र में वाटर फ्रंट डेवलोपमेंट प्रकल्प शुरू किया है।

                मनपा आयुक्त डा, विपिन शर्मा के सूचना पर इस प्रकल्प के तहत शुरू कोलशेत वाटर फ्रंट के कार्य कर निरिक्षण करने के लिए अतिरिक्त आयुक्त मालवी ने आज दौरा किया।  उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए अक्टोबर तक कार्य पूरा कराने का संबंधित अधिकारी व ठेकेदार को निर्देश दिया है।  इस अवसर पर मुख्य तकनीकी अधिकारी प्रवीन पपलकर , कार्यकारी अभियंता मोहन कलाल ,व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वाटर फ्रंट में पर्यावरणभिमुक गैबियन दीवार ,पाथवे उद्यान संबंधी कार्यों का निरिक्षण करते हुए अतरिक्त आयुक्त मालवी ने सभी कार्यों को गति देने का निर्देश दिया है।  उन्होंने क्षेत्र में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उद्यान संबंधी सभी कार्य अक्टोबर तक पूरा करने का निर्देश संबंधित सभी कार्य अक्टोबर तक पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारी व ठेकेदार को दिया है।

 

संबंधित पोस्ट

मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान सुबह शहर की सड़कों व विकास कार्यों के निरिक्षण के लिए किया दौरा

Aman Samachar

ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

Aman Samachar

सिडबी के नए उप प्रबंध निदेशक के तौर पर श्री सुदत्त मंडल ने प्रभार ग्रहण किया

Aman Samachar

 लक्ष्मी पूजा के दिन वायु प्रदूषण के स्तर में 4 प्रतिशत और ध्वनि स्तर में 24 प्रतिशत की वृद्धि

Aman Samachar

चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 19 लाख का माल

Aman Samachar

  महावितरण के पुराने पीडी बकाया भुगतान के लिए स्वर्णिम अभय योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!