Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

ठाणे ( यूनिस खान ) क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में संस्था के आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी मार्गदर्शकों, वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नई टीम पर अपना विश्वास व्यक्त किया।
      संस्था के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि विजय प्रताप सिंह को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को महासचिव, राजनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप सिंह को मीडिया प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के युवाओं को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दो वर्षों में संस्था का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

संबंधित पोस्ट

अन्य जिलों की अपेक्षा ठाणे जिले में तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘’एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की स्वच्छता

Aman Samachar

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर आरोग्य मुहीम का लिया जायजा

Aman Samachar

आदिवासी क्षेत्रों में 15 स्वयं सहायता समूहों को यूनियन बैंक ने किया ऋण स्वीकृत 

Aman Samachar

सिड्को की तर्ज पर जेएनपीटी प्रकल्पग्रस्तों को न्याय व नवी मुंबई के निवासियों को सेवा शुल्क में छूट –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

एका के ई-एलसीवी (e-LCV) को CMVR प्रमाणन के साथ-साथ मिली मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!