Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आगामी मनपा चुनाव ठाणे कांग्रेस पूरी ताकत के साथ अकेले लडेगी – एड विक्रांत चव्हाण 

ठाणे [ युनिस खान ] नए वर्ष के शुरू में होने वाले ठाणे मनपा आम चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस आशय की घोषणा करते हुए ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों को अभी से काम करना शुरू कर देना चाहिए।
ठाणे शहर कांग्रेस ब्लॉक नंबर 8 के नए पदाधिकारियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड  विक्रांत चव्हाण, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे, जिला इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन शिंदे, पूर्व नगर सेवक बशीर बापे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भालचंद्र महाडिक, शहर कांग्रेस महासचिव रवींद्र कोली , महेंद्र म्हात्रे आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर वार्ड में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हैं और साथ ही पारंपरिक मतदाता भी हैं लेकिन आपना कार्यकर्ता वहां पहुंचना चाहिए। इससे पहले ठाणे मनपा कांग्रेस के कई नगर सेवक चुनकर आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत है आने वाले चुनावों में एकजुट रहकर पार्टी की ताकत बढाने की।
इस अवसर पर बोलते हुए, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज शिंदे ने कहा कि पदाधिकारियों को अपना चुनाव पूर्व कार्य अभी से शुरू करना चाहिए। एक समय कांग्रेस के दो दर्जन से अधिक नगर सेवक कांग्रेस के चुनकर आते थे।  राकांपा से गठबंधन और आपसी गुटबाजी के चलते पिछले चुनाव में कांग्रेस के मात्र तीन नगर सेवक जीते थे। इस अवसर पर एड जावेद शेख एवं श्रीमती अर्चना गंगुर्दे सहित विभिन्न पदाधिकारियों को शहर ब्लाक में विविध पदों पर नियुक्ति की गयी है।

संबंधित पोस्ट

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मुंबई में शुरू किया मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान 

Aman Samachar

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

अभिनेता नरेंद्र कुमार की भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन न. 1 का शुभ मुहूर्त मुंबई में हुआ सम्पन्न

Aman Samachar

भिवंडी तालुका के 47 ग्रामपंचायत में 14 नवम्बर से नियुक्त होंगे प्रशासक

Aman Samachar

15 जून तक संपत्ति कर भुगतान करने पर 10 फीसदी छूट योजना का लाभ उठाने का आवाहन

Aman Samachar

सिडबी और जन उद्यमिता के लिए वैश्विक गठबंधन (जी.ए.एम.ई) छोटे एनबीएफसी के लिए पहला समूह लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!