Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घास कटाने खेत में गए किसान की सर्पदंश से मृत्यु

कृषि उत्पन्न बाजार समिति ने दी 10 हजार की आर्थिक मदद 
भिवंडी [ युनिस खान ]  खेत में काम करने गए एक किसान की सर्प दंश से मृत्यु हो गयी है। घटना के बाद कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति ने मृतक के परिवार को दस हजार रूपये के आर्थिक सहायता का चेक दिया है।
         भिवंडी ग्रामीण परिसर स्थित कोनगांव निवासी किसान छगन पाटिल अपने खेत से घास निकालने गये थे। इसी समय घास में बैठे सांप ने उन्हें दंश लिया। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपाचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। किसान छगन पाटिल की खेत में काम करते समय सर्पदंश के कारण मृत्यु होने की जानकारी भिवंडी कृषि उत्पन्न बाजार समिति को मिली। जिसके बाद कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति विशूभाऊ म्हात्रे, संचालक हनुमान म्हात्रे ,वरिष्ठ संचालक बालू मामा पाटिल,सहसचिव प्रवीण गायकवाड आदि ने मृतक किसान के परिजनों से मिलकर उन्हें 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। संकटकाल के समय कृषि उत्पन्न बाजार समिति द्वारा आर्थिक मदद मिलने पर किसान के परिजनों ने आभार व्यक्त  किया है।

संबंधित पोस्ट

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

 76 फीसदी अल्प आय वर्ग के उपभोक्ता आय के स्तर में सुधार की अपेक्षा 

Aman Samachar

बिजली चोरों के खिलाफ टोरंट कंपनी की कार्रवाई, 13 मामले पुलिस में दर्ज

Aman Samachar

 45 लाख रूपये की लूट मामले में तीन पुलिस समेत चार गिरफ्तार 

Aman Samachar

Numeric ने UPS मेंटीनेस में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित किेए 

Aman Samachar

मनपा विद्यालय के 105 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर

Aman Samachar
error: Content is protected !!