Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

किसान मजदूर बचाओं दिवस के रूप में कांग्रेस ने मनाई गाँधी व शास्त्री जयंती

ठाणे [ युनिस खान ] केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज 2 अक्टोबर को किसान मजदूर बचाव दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस सरकार में कामगारों को सुरक्षा देने के निर्णय को बदलने का आरोप लगाया है।

                   जिलाध्यक्ष एड. विक्रांत चव्हाण के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर महात्मा गांधी उद्यान में उनके पुतले के समक्ष किसान मजदूर दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी विधेयक पारित करने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व ठाणे जिला प्रभारी राजेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के स्थानीय नेता , पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष एड. चव्हाण ने कहा कि आज 2 अक्टोबर को हम महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती के साथ किसान व मजदूर बचाओ दिन मना रहे है। केंद्र सरकार किसान व मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर लोगों का अधिकार छीनने व कुछ बड़े घरानों के लिए काम कर रहे है।

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर निकाली गयी तिरंगा बुलट रैली

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय में पदाधिकारियों को मिलने वाली सुविधा बंद न करने पर विरोध प्रदर्शन की चेतवानी 

Aman Samachar

शहापुर में पशु वैद्यकीय दवाखाना की इमारत का सभापति के हाथो भूमिपूजन 

Aman Samachar

मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित 

Aman Samachar

मनपा की प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग को लेकर विरोधी पक्षनेता ने मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Aman Samachar

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलते ही जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर किया गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!