Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे शहर को जल्द मिलेगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी – महापौर

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा को वर्तमान स्थिति में 200 एम एल डी  पानी की आपूर्ति में प्रति दिन 100 एमएलडी बढ़ाने के लिए पिसे में एक नई पंपिंग मशीन लगायी जा रही है।  पुराने पांच पंप 600 हॉर्सपावर के थे, उन्हें बढ़ाकर क्षमता (1150 हॉर्स पावर) के पांच नए पंप लगाने का का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। टेमघर जलापूर्ति परियोजना का निरिक्षण करते हुए महापौर नरेश म्हस्के ने यह जानकारी दी है।
महापौर म्हस्के ने आज ठाणे मनपा को पप्रयाप्त मात्रा में जलापूर्ति करने के लिए पिसे परियोजना और टेमघर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए दौरा किया। इस मौके पर उप महापौर पल्लवी कदम, पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष राम रेपले, शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , वागले प्रभाग समिति की अध्यक्ष एकता भोईर, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश जानकर, नगर सेवक गुरमुख सिंह स्यान , प्रकाश शिंदे, सुधीर कोकाटे, संध्या मोरे, एकनाथ भोईर और संजय वाघुले, नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, कार्यकारी अभियंता विनोद पवार, विकास ढोले, हनुमंत पांडे, अतुल कुलकर्णी, एसटीईएम प्राधिकरण के अनिल चौधरी, संकेत घरत आदि मौजूद थे।
महापौर म्हस्के ने कहा कि ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के माध्यम से भातसा बांध से अतिरिक्त 100 एमएलडी जलापूर्ति ठाणे मनपा के माध्यम से जल संसाधन विभाग से करने का अनुरोध किया गया है। ठाणे शहर की बढ़ती आबादी के लिए पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए भातसा बांध से अतिरिक्त पानी प्राप्त करने के लिए युद्ध स्तर काम चल रहा है।  महापौर म्हस्के ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अगले आठ दिनों में मौजूदा जलापूर्ति और नई उपलब्ध अतिरिक्त जलापूर्ति की समुचित योजना बनाकर पूरे मनपा क्षेत्र के नागरिकों को नियमित और पर्याप्त दबाव वाली जलापूर्ति के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। पालकमंत्री शिंदे और मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा के साथ बैठक में निर्णय लिया जाएगा। महापौर  म्हस्के ने यह भी कहा कि स्टेम प्राधिकरण से अतिरिक्त पानी लेकर ठाणे में पानी की समस्या को हल करने की कोशिश कर रहा है।

Attachments area

संबंधित पोस्ट

भिवंडी भाजपा के गढ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने लगाई सेंध , कार्यकर्ताओं का राष्ट्रवादी में प्रवेश 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिजनेस कैशबैक रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Aman Samachar

ठाणे मनपा भर्ती में सिर्फ़ मनपा क्षेत्र के उम्मीदवारों को मौका दिया जाए

Aman Samachar

  श्याम स्टील ने लोवलिना बोरगोहेन और मनप्रीत सिंह के साथ लॉन्च किया अपना नया डिजिटल कैम्पेन

Aman Samachar

भाजपा की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान ने छात्रों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी के मामले में इमरान प्रतापगढ़ी समेत तीन गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!