Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद में इंटरनेट का उचित उपयोग करने की आयुक्त ने दिया गुरुमंत्र 

ठाणे [ इमरान खान ] मनपा स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने पूंछा कि क्या आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं? इसके बाद उन्होंने वैज्ञानिकों के बारे में पड़ने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने मनपा आयुक्त को आमंत्रित करते हुए कहा कि सर हमारे बनाए प्रकल्प को देखने आप हमारे स्कूल में आएं। इस आशय का आमंत्रण मनपा स्कूल क्रमांक 120 के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अंशु यादव ने मनपा आयुक्त बांगर को दिया है।

       मनपा आयुक्त बांगर ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए पूंछा की क्या आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं यदि हां, तो आप इंटरनेट पर क्या देखते हैं? गूगल , यूट्यूब , युट्यूबर क्या देखते हैं? उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी पढ़ें।  न्यूटन, आईन स्टाइन , गैलीलियो जैसे वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी पढ़ें।

       डिजिटल शिक्षा कार्यक्रम 2023 के तहत संस्था ‘अक्षयपात्र’ द्वारा मनपा मुख्यालय के नरेंद्र बल्लाल सभागृह में आयोजित टैब वितरण कार्यक्रम में मनपा आयुक्त बांगर ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया।   ठाणे मनपा के विभिन्न विद्यालयों में आठवीं कक्षा के कुल 38 विद्यार्थियों को आयुक्त बांगर के हाथो टैब वितरित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवड़े, उपायुक्त अनघा कदम, शिक्षा अधिकारी बालासाहेब राक्षे, अक्षय पात्र संस्था के समन्वयक उपेंद्र प्रभु और मनपा स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

      मनपा स्कूलों में टैब के माध्यम से छात्रों को ‘बायजूस ऐप’ देने का विचार अच्छा है, यह कहते हुए माता-पिता को छात्रों को इंटरनेट का उपयोग करने से रोके बिना इस बात पर नजर रखने की जरूरत है कि बच्चे क्या देख रहे हैं।  आज दुनिया बहुत करीब हो गई है। इंटरनेट से बच्चे भी नई चीजें सीख सकें। इस आशय का उद्गार व्यक्त करते हुए मनपा आयुक्त बांगर ने बच्चों से बातचीत के दौरान इसका जिक्र किया।  शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ दुनिया में चल रही महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी भी छात्रों को देनी चाहिए।  उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल के सभागार में एक टैब और स्क्रीन के माध्यम से बाइजूज एप की डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने व बच्चे इसका अधिक से अधिक उपयोग कैसे कर सकते हैं, इसकी योजना बनाने के भी निर्देश दिए।

       मनपा स्कूलों के छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, छात्रों में से एक ने उत्तर दिया कि वह इंटरनेट पर विभिन्न चित्रकारों की तस्वीरें देख रहा था। क्या दीवार पर चित्र बनाना चाहेंगे?  जैसे ही यह सवाल पूछा गया, छात्रों ने तुरंत हां कर दी।  आयुक्त अभिजीत बांगर ने यह भी कहा कि चित्रकला में रुचि रखने वाले छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

पत्रकार दिवस समारोह में वेदांता अस्पताल की ओर पत्रकारों को स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

Aman Samachar

लीग्रैंड एम्पावरिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24 के लिए आवेदन खुले

Aman Samachar

अर्चित निशु अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म जख्म जिंदगी के को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar

ठाणे में नाले सफाई की कीचड़ भरी सड़क को लेकर नागरिक नाराज

Aman Samachar

फ़िल्म इंडस्ट्री में होने वाली हरेक संघर्ष की कहानी हैं सिनेमा जिंदाबाद

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत का हिस्सा गिरा , मनपा आसपास की छः इमारतों में रहने वाले परिवारों किया शिफ्ट

Aman Samachar
error: Content is protected !!