Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा उपवन में वृक्षा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

ठाणे [ युनिस खान ]  उपवन के पालयदेवी मंदिर क्षेत्र में वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के मुहिम की तहत शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वृक्षा रोपड़ किया है। संस्था के संचालक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में आज भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता व महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी श्वेता शालिनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था का 169 वां वृक्षा रोपड़ किया गया है।
         कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर किया गया। उसके बाद संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शालिनी को तुलसी का पौधा व शॉल देकर शुभकामनाएं दी। संस्था के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व भाजपा मंडल प्रभारी योगेश दुबे ने श्रीराम की प्रतिमा तथा संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या व भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने माँ गायत्री की प्रतिमा ,  पं राममिलन शुक्ला व भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने सुन्दरकाण्ड पुस्तक देकर शुभकामनाएं दी।
              इस अवसर पर भाजपा नेता शालिनी ने संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण व देशहित के लिए  निरंतर व निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों को सराहा तथा संस्था द्वारा लिए गए शपथ को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण के विषय में कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने श्वेता शालिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व उनका अभियान से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब ऐसे नेता अभियान से जुड़ते हैं तो आम जनता भी पर्यावरण को महत्व देती है।  भाजपा मंडल प्रभारी दुबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर  रंजीत सिंह, सतीश गुप्ता, मिलिंद कुलकर्णी, गोपाल ठाकुर, अवि सिंह व अन्य शिवशांति परिवार के लोगो ने श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा मुखालय के बाहरी परिसर में डा बाबासाहब के पूर्णाकृति पुतले को मिली मंजूरी

Aman Samachar

अशफाक अहमद ने खुइलन धाम शौचालय निर्माण का लिया निर्णय 

Aman Samachar

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

Aman Samachar

ट्रायल रन को एक साल बा भी ठाणेकरों के मेट्रो सफ़र का सपना अधूरा

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वर्ष 2020-21 के लिए डिजिटल भुगतान में प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

Aman Samachar

प्रभाग रचना में संशोधन नहीं करने पर रामबाग के नागरिकों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!