Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में पूर्व अध्यापकों का किया गया सत्कार 

भिवंडी [ युनिस खान ] रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज,भिवंडी के उर्दू बसेरा हाल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यापकों जो जीवित हैं उनका सत्कार और जो दिवंगत हो गए हैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी है। समारोह की अध्यक्षता केएमई सोसायटी के अध्यक्ष तलहा फकीह ने की।
      उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व अध्यापकों एवं वर्तमान अध्यापकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनायें पेश की । दिवंगत आत्माओं की शांती के लिए दुआयें की।  मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के सचिव सुहैल फकीह और विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष जिया मोमिन, सह सचिव नवीद खरबे,रईस हाई स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,ओबैद फकीह,रेयाज़ ताहिर मोमिन एवं इरफान बर्डी आदि उपस्थित थे।  समारोह में दो पूर्व प्रधानाचार्य तीन पूर्व उपप्रधानाचार्य एवं पच्चीस पूर्व अध्यापकों को पुष्प गुच्छ,शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रईस हाई स्कूल के सेवा निवृत होने वाले सुपरवाइज़र महमूद बरकाती एवं सिपाही साद मिटकर के सेवा सम्पूर्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी। प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने विद्यालय की प्रगति में सभी पूर्व अध्यापकों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की तथा सभी के लिए सुख शांती की प्रार्थना की। सेवा निवृत होने वाले दोनों महानुभावों की सफल सेवा सम्पूर्ति पर बधाई दी एवं उनके योगदान की प्रशंसा की।  पूर्व शिक्षकों की ओर से मोहम्मद रफ़ी अंसारी,वक़ार मोमिन,अंजुम सलीम और फ़य्याज़ मोमिन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस अनोखे प्रोग्राम के लिए केएमई सोसायटी और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू ने क्या। उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी ने उपस्थित लोगों प्रति आभार व्यक्त किया। मुदस्सिर शेख सर द्वारा राष्ट्र गान प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

Aman Samachar

चक्रवाती तूफान से दर्जनों पेड़ गिरने से आधा दर्जन वाहन व कई घर क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

भूमि एकर्स का “ज़मीन घोटाला” सरकार को धोखा और गरीबों के घर की लूट 

Aman Samachar

शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मनपा मुख्यालय के सामने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

बिना किसी कर व मूल्य वृद्धि के 5025 करोड़ रूपये का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar

राज्य सरकारी कर्मचारी संगठन जिला ठाणे शाखा की ओर से आयोजित किया रक्तदान शिविर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!