Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गरीब जरुरामंद लोगों के भूख मिटाने का सहारा बने दानदाताओं के मुफ्त भोजनालय

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना के लाक डाउन व आर्थिक मंदी से परेशान आम आदमी तक सरकारी सेवाएं नहीं पहुँचने से लोगों का बुरा हाल है। कलवा पूर्व हिन्दी भाषी आम लोगों की बस्ती भास्कर नगर में राकांपा उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा चलाये जाने वाले मुफ्त भोजन केंद्र लोगों के लिए तिनके का सहारा बना है।

               कोरोना काल में गरीबों व जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली शिव भोजन थाली की संख्या बढाकर उसकी कीमत 10 रूपये से 5 रूपये करने के बाद अब मुफ्त कर दिया गया है। लेकिन क्या शिव भोजन थाली केंद्र गरीबों की बस्ती में गरीबों  भोजन उपलब्ध करने की स्थिति में या उन इलाकों में केंद्र खुले हैं।  कुछ भी हो सरकारी योजना सिर्फ सरकारी योजना ही होती है। कलवा पूर्व भास्कर नगर में राकांपा उपाध्यक्ष गुप्ता ने गरीबों , जरुरतमंदो के लिए मुफ्त भोजन देने की योजना शुरू किया है। उनका कहना है कि कोरोना काल में आम आदमी रोजी रोटी  संकट में आ गया है। लोगों का काम धंधा बंद होने से दो समय का भोजन जुटाना मुश्किल होने लगा है।  सरकारी सेवाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुँचता है। गरीबों व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया करने के लिए सामूहिक भोजन केंद्र शुरू किया है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना के नियमों का पालन करते हुए लोगों लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कार्यकर्ताओं को को परिश्रम करना पड़ता है।

संबंधित पोस्ट

आकाश BYJU’S के प्रभावशाली 62 छात्रों ने गणित (IOQM) परीक्षा 2022-23 में भारतीय ओलंपियाड क्वालीफायर करके INMO के लिए हुए पात्र 

Aman Samachar

जी एम.कालेज स्टडी सेंटर में बी.ए.प्रथम वर्ष छात्रों के मार्गदर्शन क्लास का उदघाटन 

Aman Samachar

भिवंडी में अमेजॉन रिटेल इंडिया के वेयरहाउस पर एफडीए का छापा 

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत चैनल का संपादक अर्नब गोस्वामी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले गिरफ्तार

Aman Samachar

मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल ने रांची के एक मरीज की बचाई जान

Aman Samachar

  महावितरण के पुराने पीडी बकाया भुगतान के लिए स्वर्णिम अभय योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!