Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] मादक पदार्थ की विक्री करने आये एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने 1 लाख 15 हजार रूपये का मेफेड्रीन पावडर बरामद किया है। दूसरी घटना में 1 लाख 7 हजार रूपये का विदेशी सिगरेट जब्त किया है।

               मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी दस्ते को मानपाडा इलाके में मेफेड्रीन पावडर [ एमडी ] की विक्री करने एक व्यक्ति के आने की गुप्त सूचना मिली।  जिसके आधार पुलिस दल ने जाल बिछाकर प्रणय विजय महाले [ 29 ] को कब्जे में लेकर तलाशी लिया जिसमें उसके पास से 17 ग्राम मेफेड्रीन पावडर मिला है।  जिसकी कीमत 1 लाख 7 हजार रूपये बताई गयी है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।  न्यायालय ने उसे 15 सितम्बर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।  दूसरी घटना में हीरानंदानी मेडोज , खेवरा सर्कल के निकट एक पान टपरी पर विदेशी सिगरेट की विक्री करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर 1 लाख 7 हजार रूपये का सिगरेट जब्त किया है।  मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने गत छः माह में सार्वजनिक स्थान में तम्बाकूजन्य पदार्थ की विक्री व सेवन करने वाले 280 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 56 हजार रूपये दंड वसूल किया है। मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पोवार के मार्गदर्शन में पुलिस छानबीन कर रही है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में  राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मनमानी करने वाले कार्यकर्ताओं को जितेंद्र आव्हाड ने सुनाई खरी खरी  ।

Aman Samachar

एन.एस.डी.एल. का मुंबई के बीकेसी में कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन

Aman Samachar

बांद्रा के 48 परिवारों का जल्द ही होगा पुनर्वास 

Aman Samachar

यूपीएससी प्रतिस्पर्धा में राज्य की प्रथम डा कश्मीरा संखे का मनपा आयुक्त ने किया स्वागत

Aman Samachar

मनपा के 2700 करोड़ के ठोस कचरा प्रबंधन टेंडर को रद्द करने की कांग्रेस ने मांग की

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सडकों का खड्डा पाटने में जुटी यातायात पुलिस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!