Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी के डॉ अबू तालिब अंसारी व शमा अख्तर काजमी को पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी का पुरस्कार 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर के प्रसिद्ध डाक्टर व साहित्यकार डॉ अबूतालिब अंसारी के द्वारा आखों की बीमारी और उसके उपचार विषय पर लिखी पुस्तक”आँखें कुदरत का बेहतरीन अतिया” को पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी ने खलील अब्बास सिद्दीक़ी पुरस्कार देने की घोषणा किया है। इसी तरह भिवंडी की ही मशहूर लेखिका शमा अख्तर काज़मी की लिखी पुस्तक ” सूरज सवा नेज़े पर ” को नवाब वाजिद अली शाह पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
            पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी का यह पुरस्कार सिर्फ डॉ अबू तालिब अंसारी और शमा अख्तर काज़मी के लिए ही महत्व पूर्ण नहीं है बल्कि इससे भिवंडी शहर का भी गौरव बढ़ा है। पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी द्वारा डॉ अबुतालिब अंसारी और शमा अख्तर काज़मी को पुरस्कार देने की घोषणा पर रईस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी , पूर्व उपप्रधानाचार्य अब्दुल अज़ीज़ अंसारी सहित दोस्तों, शुभचिंतकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओ, अध्यापको, डॉक्टरों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने ख़ुशी  व्यक्त करते हुए डॉ अबू तालिब अंसारी और शमा अख्तर काज़मी को बधाई दी है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि दोनों ने न सिर्फ पावरलूम नगरी भिवंडी का नाम रोशन किया है बल्कि यह साबित कर दिया है कि भिवंडी में अच्छे साहित्कार और लेखक भी हैं।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रवादी कांग्रेस-शरदचंद्र पवार पार्टी ने चुनाव आयोग का प्रतीक चिन्ह जलाकर जश्न मनाया

Aman Samachar

दो करोड़ रूपये की रंगदारी को लेकर छोटा राजन का गुर्गा एजाज लकडावाला गिरफ्तार , 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस व नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन का अधिक प्रभावी ढंग से हो काम –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

Aman Samachar

ठाणे स्टेशन रोड क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों का होगा एकीकृत पुनर्विकास

Aman Samachar
error: Content is protected !!