Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

लोधा अपर ठाणे में टोरेंट पावर कंपनी ने किया 22 के वी स्विचिंग स्टेशन का उद्घाटन

भिवंडी [ युनिस खान , 15 सितम्बर 2021] भिवंडी में बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत करते हुए टोरेंट पावर लिमिटेड ने लोधा – अपर ठाणे परियोजना अंजुर दीवे गांव में एक नया 22 के वी  स्विचिंग स्टेशन लगाया है।  उक्त परियोजना के पहले और दूसरे चरण के तहत बनाए जाने वाले लगभग 5000 घरों के आगामी आवासीय भार को पूरा करने के लिए स्विचिंग स्टेशन की स्थापना की है।
            आज टोरेंट पावर द्वारा लोधा ग्रुप के अधिकारियों की उपस्थिति में इस स्विचिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर टोरेंट पावर की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुधीर प्रसाद, व्हाईस प्रेसिडेंट जगदीश चेलारामानी, जनरल मैनेजर स्नेहल शाह व अन्य अधिकारी और लोढ़ा अपर थाने की तरफ से सीओओ श्रीकांत कांबले, व्हाईस प्रेसिडेंट संजय वाल्के और जनरल मैनेजर सचिन येनडे भी उपस्थित थे। लोधा – अपर थाने ठाणे शहर के पास अंजुर दिवे गांव में एक आलीशान आगामी आवासीय परियोजना है। इस आशय की जानकारी टोरेंट पावर कंपनी के जन संपर्क प्रमुख चेतन विदयानी ने दी है।

संबंधित पोस्ट

आरटीआई के तहत जानकारी न देने वाले मनपा के 21 अधिकारीयों पर लगा पौने तीन लाख रूपये से अधिक दंड 

Aman Samachar

298 किलो प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 1 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना 

Aman Samachar

व्यापारी से दिनदहाड़े पौने तीन लाख रुपये की लूट . घटना सीसीटीवी में कैद 

Aman Samachar

 ठाणे मनपा के आपदा प्रबंधन दल में 79 पदों के सृजन को मुख्यमंत्री की मंजूरी

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई सह उधार कारोबार के लिए वास्तु हाउसिंग से किया समझौता

Aman Samachar

शैक्षणिक , सामाजिक सेवा के लिए तल्हा फकीह महात्मा गाँधी शांति पुरस्कार से संमानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!