Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ICC और NIUM क्रिकेट से लगाव रखने वाले सभी टेक्नोलॉजिस्ट को ‘नेक्स्ट इन’ हैकथॉन में आमंत्रित 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक फिनटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर और सबसे बड़े रियल-टाइम ग्लोबल पेमेंट्स प्लेटफ़ॉर्म, Nium के साथ मिलकर क्रिकेट को पसंद करने वाले सभी टेक्नोलॉजिस्ट को नेक्स्ट इन हैकथॉन के दूसरे एडिशन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे अत्याधुनिक इनोवेशन के जरिए खेल में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने में अपना योगदान दे सकें।

        “नेक्स्ट इन” हैकथॉन सचमुच एक अनोखा प्लेटफ़ॉर्म है, जो क्रिकेट से बेहद लगाव रखने वाले दुनिया भर के टेक्नोलॉजिस्ट को एकजुट करता है। इसका दूसरा एडिशन पहले से भी ज़्यादा बड़ा और बेहतर होने वाला है, जो प्रतिभागियों को अपने कौशल दिखाने, एक-जैसी सोच रखने वाले लोगों के साथ मिलकर काम करने तथा आज के डिजिटल जमाने में क्रिकेट के विकास में योगदान देने का मौका प्रदान कर रहा है। नवंबर की शुरुआत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत में हैकाथॉन के फाइनल के साथ यह प्रतियोगिता समाप्त होगी। इसमें भाग लेने वाले सभी टेक्नोलॉजिस्ट को इस प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिये ऐसे इनोवेटिव सॉल्यूशंस विकसित करने का अवसर मिलेगा, जो शानदार प्रदर्शन के लिए ट्रेनिंग को अव्वल दर्जे का बना सकते हैं, क्रिकेट-प्रेमियों का जुड़ाव बढ़ा सकते हैं और खेल में बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

        यह स्पोर्ट्स एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनोवेशन से जुड़ी दुनिया भर की कम्युनिटी के लिए फैन्स के जुड़ाव को नयापन देने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ क्रिकेट के विकास में योगदान देने का शानदार अवसर है। आईसीसी खिलाड़ियों और फैन्स की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ यह चाहता है कि ज्यादा-से-ज्यादा देश क्रिकेट का आनंद लें, जिसे देखते हुए हैकाथॉन खेल प्रेमियों को खेल से जुड़ने और उस तक पहुंचने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

संबंधित पोस्ट

सुमन अग्रवाल पुनः बनीं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव 

Aman Samachar

मनपा विद्यालय के 105 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का करमा गीत एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar

राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या व मृतकों की संख्या में कमी 

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण मेंकोरोना प्रतिबंधक उपायों का जिप सीईओ ने लिया जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!