Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

तोहरा संगे लागल पिरितिया के डोर की शूटिंग की जाएगी यूपी और नेपाल में

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  गुड्डन फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म तोहरा संगे लागल पिरितिया के डोर की शूटिंग बहुत जल्द प्रारम्भ की जाएगी।जिनमें बतौर मुख्य नायक दीप कमल वर्मा नजर आयेंगे। मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म की शूटिंग नवम्बर में की जाएगी। जो यूपी और नेपाल में फिल्माई जायेगी।जैसा कि दीप कमल वर्मा ने बताया कि यह उनकी चौथी फ़िल्म हैं और वे इससे पूर्व भी बतौर मुख्य नायक तीन फिल्में कर चुके हैं। जबकि,आने वाले समय इनकी कई फिल्में हैं।जिसकी शूटिंग एक-एक करके की जाएगी।
        इस फ़िल्म की प्यार मोहब्बत पर आधारित एक मनोरंजक व पारिवारिक कांसेप्ट पर आधारित हैं। जिसमें एक्शन रोमांस कॉमेडी व फैमिली ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगी। दर्शकों के पसंद के अनुसार फ़िल्म का निर्माण किया जाएगा।इस फ़िल्म प्रमुख कलाकार दीप कमल वर्मा, रवि राजा, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, निशा दुबे, दीपक शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजू मिश्रा, पिंटू शर्मा, पवन कुमार सिंह, मनोहर कुमार, सुनीत राज, अनामिका, लवली, राजू सैनी, देव वर्मा, सुंदरम, विष्णु कश्यप, राज चौहान, प्रभात चौहान, अशोक कुमार वर्मा, ओमकार वर्मा, मुबारक व अन्य होंगे। जबकि,कई कलकारों का चयन जारी हैं। इस फ़िल्म के निर्माता दीप कमल वर्मा, सह निर्माता जीतू पटेल, निर्देशक डीके, कैमरामैन राजन सिंह, पटकथा लेखक संतोष यादव, गीतकार संतोष यादव व सूरज पाल सूर्या, संगीतकार गुड्डन फिल्म्स, सहयोगी इंद्रजीत भट्ट व समरनाथ मौर्या, प्रचारक कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

समाजसेवा के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश शर्मा सेवारत्न पुरस्कार से सम्मानित

Aman Samachar

मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य समय से पूरा करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

महाराष्ट्र परिचय केंद्र समेत कई राज्यों में मनाया गया पत्रकार दिवस

Aman Samachar

मनपा के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश की आनलाईन प्रक्रिया शुरू 

Aman Samachar

कोविड-19 से जान गवांने वालों  का स्मारक बनायेगा ठाणे डायबिटिक केयर सेंटर  

Aman Samachar

सराफा व्यवसायी भरत जैन की हत्या मामले मुख्य सूत्रधार की गिरफ़्तारी की भाजपा ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!