Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 10 नए डायग्नोस्टिक्स लैब्स और 100 से अधिक टच पॉइंट्स शुरू किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की चौथी सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक्स लैब चेन, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने आज दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 10 डायग्नोस्टिक्स लैब और 100 से अधिक टचप्वाइंट शुरू करने की घोषणा की। यह नवीनतम विस्तार सर्वोत्तम परीक्षण सुविधाओं तक पहुंच में सुधार करने और क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की न्यूबर्ग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

         हाल में शुरू किये गये ये 10 डायग्नोस्टिक लैब पूरी तरह से न्यूबर्ग के स्वामित्व में हैं जबकि 100 से अधिक टच पॉइंट स्वयं या फ्रेंचाइजी बिजनेस मॉडल के तहत स्थापित किए गए हैं। ये 10 पूर्ण स्वामित्व वाली लैब विभिन्न प्रकार के परीक्षणों को संचालित करने और संसाधित करने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। इसके अलावा, न्यूबर्ग नोवासेक 6000.2 जैसे एडवांस सिस्टम के साथ जीनोमिक्स, प्रोटिओमिक्स, मेटाबोलोमिक्स, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, और डिजिटल पैथोलॉजी जैसी भविष्य की डायग्नोस्टिक जांच करने के लिए सक्षम है। यहां अत्याधुनिक रेफरेंस लैबोरेटरी भी हैं। कुल मिलाकर, ये 10 डायग्नोस्टिक लैब एक दिन में लगभग 10,000 नमूनों की जांच करने और तय समय के भीतर परिणाम देने में सक्षम हैं जो अलग–अलग जांच पर निर्भर करता है। यहां जांच के दौरान सर्वोत्तम गुणवत्ता को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. जीएसके वेलू ने कहा, “न्यूबर्ग में, हमारे रणनीतिक निर्णय अत्याधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के डायग्नोस्टिक्स को समाज के सभी वर्गों के लिए सुलभ कराने और सस्ती बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के आधार पर लिये जाते हैं।  हाल में किये गये हमारे इस विस्तार के साथ, हम सार्वभौमिक पहुंच के अपने मिशन को प्राप्त करने के एक कदम और करीब आ गए हैं।”

            उन्होंने कहा, “हमारी नवीनतम प्रौद्योगिकियों और तकनीकों के साथ, हमने भारत, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा ली है और हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और मजबूत करने की राह पर हैं। इसके अलावा, भारत और अन्य विकासशील देशों में अत्याधुनिक तकनीकों को पेश कर और विकास कर रहे निजी चिकित्सा क्षेत्र में सटीक नैदानिक ​​​​परिदृश्य को ऊंचा करते हुए, हमने अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में टेक्नोलॉजी इंक्युबेशन सेंटर स्थापित किए हैं। भविष्य में, हमारा उद्देश्य भारत में सभी तकनीकी रूप से उन्नत उपकरणों को लाना है।”

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स की लैब सेवाओं की प्रमुख डॉ अमृता सिंह ने कहा, “

        दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में, हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर होगा कि हम अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करें। हमारा मानना ​​है कि डायग्नोस्टिक सेवाएं लोगों को यथासंभव सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इस संदर्भ में, हमने अपने सभी रोगियों को उनके घरों में आराम से होम कलेक्शन सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और रोगी की देखभाल पर जोर दिया है। वास्तव में, हमारे सभी बाजारों में जहां हम काम करते हैं, हमें जो चीज सबसे अलग करती है, वह है कि हम ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हैं और हम उत्तरी बाजारों में भी ऐसा ही करने का लक्ष्य बना रहे हैं। ”

         10 में से दो रेफरेंस लैब नोएडा में सेक्टर-62 में और लखनऊ में हैं, जबकि अन्य आठ लैब नोएडा में सेक्टर-51 और सेक्टर-48, नई दिल्ली में पटपड़गंज और पंजाबी बाग, गुरुग्राम में सेक्टर-14 और सेक्टर-47, और चंडीगढ़ और पंचकूला में हैं।वर्तमान में, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के भारत में 120 से अधिक और भारत के बाहर 20 से अधिक केंद्र हैं। यह एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय श्रृंखला है जिसमें तीन ग्लोबल रेफरेंस लैब हैं – बैंगलोर में डिजिटल पैथोलॉजी लैब, अहमदाबाद में जीनोमिक्स लैब और दक्षिण अफ्रीका के डरबन में वायरोलॉजी डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च लैब। भारत में कोविड परीक्षण के लिए इसकी कुल 18 स्वीकृत प्रयोगशालाएँ हैं, साथ ही प्रति दिन 65,000 से अधिक जांच करने की क्षमता है।

संबंधित पोस्ट

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

Aman Samachar

 पीएम स्वनिधि के लक्ष्य को पूरा करने का मनपा आयुक्त ने दिए संबंधित अधिकारीयों को निर्देश

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने मुख्यालय से शुरु किया `हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

मंदिर में तीन बार चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई मांग की 

Aman Samachar

मनपा कर्मियों के लिए फ्री मेडिकल शिविर

Aman Samachar
error: Content is protected !!