Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

केंद्रीय लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए मॉक इंटरव्यू

ठाणे [ इमरान खान ]  केंद्रीय लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए दो दिवसीय “मॉक इंटरव्यू” सत्र आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए ठाणे मनपा द्वारा संचालित चिंतामनराव देशमुख प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान केंद्रीय लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए दो दिवसीय “मॉक इंटरव्यू” सत्र आयोजित करने जा रहा है। मनपा के प्रशासक और आयुक्त अभिजीत बांगर ने छात्रों से इस “मॉक इंटरव्यू” का लाभ उठाने की अपील की है।

         केंद्रीय लोक सेवा आयोग 16 सितम्बर 2022 को आयोजित मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए जनवरी 2023 में मॉक इंटरव्यू सत्र का आयोजन महाराष्ट्र भूषण नानासाहेब धर्माधिकारी ग्रंथालय इमारत ग्राउंड फ्लोर, कोरस रोड, वर्तक नगर, ठाणे में किया जा रहा है।

        इस “मॉक इंटरव्यू” सत्र में वरिष्ठ सनदी अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा और इसमें ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव, महाराष्ट्र सरकार के के पी बख्शी, विशेष आईजी महाराष्ट्र डा रविन्द्र शिसवे , मुंबई विद्यापीठ राज्य शास्त्र विभाग के प्रा डा मृदुल निले , यूपीएससी के तग्य मार्गदर्शक भूषण देशमुख आदि शामिल हैं।

       मॉक इंटरव्यू सत्र में भाग लेने वाले छात्रों को अपना डीएएफ-2 आवेदन संस्थान के ई-मेल cdinstitute@thanecity.gov.in पर जमा करना है। साथ ही 05 जनवरी, 2023 तक इस लिंक https://forms/gle/X64Enn99MyT9ZYA पर रजिस्टर करें।  चिंतामनराव प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक महादेव जगताप ने अधिक जानकारी के लिए संस्था के फोन नंबर 25881421 पर संपर्क करने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

एयू रॉयल वर्ल्ड एनआरई , एनआरओ सेविंग्स अकाउंट एवं डेबिट कार्ड इस फेस्टिवल सीजन आफर

Aman Samachar

गैस सिलेंडर विस्फोट से घर में लगी आग सेसारा सामान जलकर राख

Aman Samachar

रिसर्च एंड रैंकिंग ने इंफॉर्म्ड इन्वेस्टर की शुरुआत की

Aman Samachar

इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट के दिग्गज WinZO ने एनसीआर बेस्ड गेमिंग स्टूडियो UPSKILLZ GAMES से मिलाया हाथ 

Aman Samachar

ठेकेदार द्वारा पुरानी पाईप डालने के मामले की जांच करने की विरोधी नेता ने की जांच की मांग

Aman Samachar

श्रीगोपाल गौशाला में लगे गोपाष्टमी के भव्य मेले में गौ भक्तों का उमड़ा सैलाब

Aman Samachar
error: Content is protected !!