Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाशी व सीबीडी बस स्टैंड पर 23 सितम्बर से पास , पूरी क्षमता से बस सेवा होगी शुरू 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना वायरस के प्रसार में वृद्धि के चलते केंद्र सरकार ने 25 मार्च, 2020 से पूरे देश में लाक डाउन लागू कर दिया था। जिससे नवी मुंबई मनपा परिवहन सेवा आपातकालीन सेवा चला रही है। जिसके चलते परिवहन सेवा का पास सेंटर बंद कर दिया गया। अब 23 सितम्बर से वाशी और सीबीडी बस स्थानक पर बस का पास सेंटर शुरू किया जा रहा है।
मनपा परिवहन सेवा [ एन एम एम टी ] आम जनता के लिए पूरी क्षमता से सार्वजनिक बस सेवा शुरू करने जा रही है। वहीँ वाशी और सीबीडी बस स्टैंड पर पास सेंटर 23 सितंबर, 2021 से फिर से शुरू किया जा रहा है। पास सेंटर रविवार और सार्वजनिक अवकाश के अलावा अन्य दिनों में सुबह 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक खुला रहेगा।  तुर्भे, वाशी और सीबीडी बस स्टैंड पर पास सेंटर वरिष्ठ नागरिकों को मासिक, त्रैमासिक, वार्षिक बस पास और रियायती किराए के साथ-साथ विकलांगों के लिए मुफ्त यात्रा पास दिया जायेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि नवी मुंबई मनपा परिवहन सेवा का लाभ उठाएं।

संबंधित पोस्ट

ग्राम पंचायत के औचक निरीक्षण से विकास कार्य में तेजी 

Aman Samachar

भारत को टेढ़ी नजर से देखने वाले दस पाकिस्तान धूल में मिल जाएंगे – मरजिया पठान

Aman Samachar

राहुल सिंह राजपूत भोजपुरी फ़िल्म सती नागिन धर्मपत्नी की शूटिंग करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar

पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ मुलुंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

पंजाबी म्यूजिक वीडियो आर्मी द इश्क का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज

Aman Samachar

भाजपा उद्योग अघाड़ी के नेत्र चिकित्सा शिविर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!