Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग लड़की का शोषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] अघोरी विद्या, नरबलि, तांत्रिक बाबाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में प्रतिबंध के बावजूद आज भी इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ पडघा के नजदीक घोलबाव गांव में एक तांत्रिक बाबा द्वारा अत्याचार करने की घटना घटित हुई है। शर्मसार करने वाली घटना में नाबालिग लड़की की माॅ खुद आरोपी है।
           मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी की रहने वाली एक 16 वर्षीय लड़की, गर्दन की बीमारी से परेशान होने के कारण उसके परिजनों ने उसे विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाया। किन्तु इलाज के बाद भी उसे राहत नहीं मिली। लड़की ने बार बार गर्दन में दर्द होने की बात अपनी माॅ को बताया। जिसके कारण लड़की की माॅ परेशान रहने लगी। पड़ोस में रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने एक पहचान वाले तांत्रिक बाबा से पूजा विधि द्वारा इलाज करवाने की सलाह दी और बताया कि पूजा विधि करते समय बाबा के सामने निर्वस्त्र रहना पड़ता है। इसके बाद पीड़ित के माॅ को जुलाई 2020 में घोलबाव के तांत्रिक बाबा शांताराम जीवडया शेलके (61) के पास लेकर गया। तांत्रिक बाबा ने सिंदूर, नीबू, कपूर, अबीर गुलाल, हल्दी कुमकुम आदि पूजा सामग्री लेकर नाबालिग लड़की को एक खोली में लेकर गया। जहाँ पर पीड़िता के शरीर को निर्वस्त्र करते हुए तांत्रिक बाबा शेलके ने हल्दी कुमकुम लगाने के बहाने उसके साथ शरीरिक अत्याचार किया। इस अत्याचार के बाद पीड़ित लकड़ी परेशान रहने लगी। किन्तु इसके बारे में किसी को नहीं बताया। पिछले हफ्ते गणेश विसर्जन के बाद उसे तेज दर्द होने लगा। जिसके बाद लड़की ने अपनी आपबीती अपने चाचा को बताई। उसके चाचा ने भतीजी को विश्वास में लेकर नारपोली पुलिस थाना लेकर गये तथा आपबीती बताई। पुलिस ने तांत्रिक बाबा शांताराम जीवडया शेलके, पीड़ित लड़की की माॅ तथा साथीदार के खिलाफ बलात्कार, नाबालिग पर हुए अत्याचार सहित महाराष्ट्र नरबलि व आघोरी प्रतिबंधित कायदा नुसार गुनाह दाखलकर गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले कर रहे है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ने अपनी डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन यात्रा को गति देने के लिए किया डिजिटल वर्टिकल का उदघाटन 

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में 3 .2 टन क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar

गुडवर्कर ने अमित जैन को अपना चीफ एक्झीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया

Aman Samachar

राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खोपट एसटी बस डिपो का दौराकर दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

भाजपा विधायक की निधि से बने ओपन जिम का उद्घाटन 

Aman Samachar

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

Aman Samachar
error: Content is protected !!