Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए नारीवली ग्राम पंचायत केन्द्रीय राज्य मंत्री के हाथो सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] कोविड संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 100 प्रतिशत ग्रामीणों का टीकाकरण करने के लिए मुरबाड तालुका के नारीवली ग्राम पंचायत को सम्मानित किया। देश के अमृत महोत्सव योजना के तहत केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल के हाथो सम्मानित किया गया है।
देश के अमृत महोत्सव पहल के तहत जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नारीवाली गांव की सरपंच देवयानी भोईर, उप सरपंच कल्पेश सोरसे, ग्रामसेवक नीलेश गोर्ले, सदस्य योगेश भोईर ने सम्मान स्वीकार किया।
जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगड़े, नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर , मीरा भाईंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले, उप जिलाधिकारी (सामान्य प्रशासन) गोपीनाथ ठोंबरे , जिला परियोजना निदेशक छाया देवी शिसोड़े, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रूपाली सतपुते आदि इस मौके पर उपस्थित थे।

         नारीवली ग्राम पंचायत ने गांव के सभी नागरिकों को शत-प्रतिशत प्रथम खुराक व 98 प्रतिशत द्वितीय खुराक दी है।  ग्राम पंचायत को उनके कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी ठोंबरे ने कहा कि देश के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके तहत ग्राम पंचायत को टीका रोकथाम अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। टीकाकरण अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जिले की ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

होम लोन और कार लोन पर बैंक ऑफ बड़ौदा का फेस्टिव सीजन ऑफर

Aman Samachar

शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का प्रस्ताव मंजूर

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले ब्लू डार्ट ने यूएनएफसीसीसी की ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’ प्रतिज्ञा पर किए दस्तखत

Aman Samachar

चीफ इलेक्शन ऑफिसर की अध्यक्षता में हुई एसआईआर ज़रूरी समीक्षा बैठक 

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर आने कीं  आशंका अभी भी बरक़रार – डा. दिलीप पवार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!