Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका के पति की जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपी पिस्तौल समेत गिरफ्तार

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्रेमिका के पति बीच से हटाने के लिए उसे पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में उपयोग की गयी पिस्तौल पुलिस ने बरामद कर लिया है।

               मिली जानकारी के अनुसार दिवा के बेडेकर नगर में रहने वाली एक महिला से प्रेम संबंध में उसका पति बाधा बना हुआ था। पति 15 सितम्बर की रात साढ़े दस बजे ऑटो रिक्शा से काम पर जा रहा था। उसी दौरान प्रेमिका से  उसके पति को अलग करने के दो लोग बगैर नंबर की मोटर सायकिल से आकर ऑटो को रोका। आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर प्रेमिका के पति को जान से मारने की धमकी दिया। पति अपने जान बचाकर निकट की एक निजी अस्पताल में चला गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।  मुंब्रा पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज के सहारे साजन जयदास पाटील [ 21] अंबरनाथ , सनी सुरेश राजभर [21] डोंबिवली , घटना की साजिश रचने वाला रुपेश अभिमन्यु पाटील [ 31] पडले गाँव , अंकित मोरेश्वर शिंदे [ 25 ] पनवेल निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सनी सुरेश राजभर से वारदात में उपयोग की गयी पिस्तौल बरामद कर लिया है। मुंब्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मधुकर कड के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक घुगे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

वॉकहार्ट हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता के लिए मुंबई की बेस्ट के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

ओटीटी चैनल वाऊ सिनेमा की भव्य लॉन्चिंग, अपराधी कौन फिल्म का भी किया गया मुहूर्त

Aman Samachar

नागरिकों की पानी समस्या के लिए टैंकर माफिया को लाभ पहुचाने का काम कर रही मनपा – विधायक केलकर

Aman Samachar

सौरभ राव बने ठाणे मनपा के नए आयुक्त

Aman Samachar

सिडबी के सीएमडी द्वारा वेस्ट टू वेल्थ – मछली के शल्क से कृत्रिम आभूषण कार्यक्रम का उद्घाटन

Aman Samachar
error: Content is protected !!