Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दोस्ती इम्पीरिया के नागरिकों की समस्या का निराकरण नहीं होने पर लांग मार्च – संजय केलकर 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपाड़ा की दोस्ती, एकमे इम्पीरिया के नागरिक सुविधाओं के आभाव जीने के लिए मजबूर हैं।  गंदगी, नाली का पानी, लिफ्ट बंद होने, पीने और बोरिंग पानी नहीं होने से क्षेत्र के निवासियों की स्थिति दयनीय है।  नागरिकों ने विधायक संजय केलकर से इस आशय की शिकायत की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक केलकर ने मनपा अभियंता अहिरे व अधिकारियों को इस मुद्दे पर निवासियों से चर्चा करने के लिए बुलाया और संबंधित अधिकारियों को लिफ्ट, सफाई, जल निकासी, पेयजल और बोरिंग आदि के काम तेजी से कराने का निर्देश दिया है।
दोस्ती के एकमे इम्पीरिया में रहने वाले नागरिकों ने मनपा की ओर से उनकी समस्याओं का ध्यान नहीं देने की शिकायत किया।  जिसके बाद उन्होंने मौके का निरिक्षण कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया।  उन्होंने नागरिकों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराने में लापरवाही के लिए मनपा की सत्ताधारी दल को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि फरवरी में हुई बैठक में यह मामला आयुक्त के संज्ञान में भी लाया गया था।  इसके बावजूद मनपा के अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया है। कई लोगों ने पुनर्वास के घरों को किराए पर दिया है जिसकी मनपा की प्रापर्टी विभाग अनदेखी करता है।  ऐसे में नागरिकों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
यदि इन प्रभावित लोगों की समस्याओं का मनपा द्वारा तत्काल समाधान नहीं किया गया तो निकट भविष्य में हजारों प्रभावित लोगों को एकत्रित कर मनपा कार्यालय पर लांग  मार्च निकाला जाएगा।  इस आशय की चेतावनी विधायक केलकर ने मनपा प्रशासन को दिया है।

संबंधित पोस्ट

केप्री स्ट्रेस्ड एसेट्स फंड ने अनब्राको में 375 करोड़ रुपये का किया निवेश 

Aman Samachar

 सोशल फोरम ऑन हयूमन राइट के स्थापना दिवस पर संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर बल 

Aman Samachar

महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का इरफ़ान शेख को सदस्य बनाये जाने मुस्लिम समाज में ख़ुशी

Aman Samachar

विधायकों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

तीन वाहन चोर को गिरफ्तार कर पुलिस के गस्तीदल ने चार वाहन किया बरामद

Aman Samachar

ग्रामपंचायत कर्मियों की प्रलंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत कर्मियों का विधानभवन पर आक्रोश मोर्चा

Aman Samachar
error: Content is protected !!