Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

1 जनवरी से ऐरोली व नेरुल अस्पताल में आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

नवी मुंबई [ युनिस खान ] मनपा की नेरुल व ऐरोली अस्पताल की इमारत में पूर्ण क्षमता से अस्पताल क्रियान्वित कर नागरिकों को   अच्छे दर्जे की आरोग्य सेवा उपलब्ध कराने पर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने विशेष ध्यान दिया है।  दोनों अस्पताल में आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने का निर्देश दिया है। एक जनवरी 2021 से ऐरोली व नेरुल अस्पताल में मेडिकल व आयसीयु वार्ड शुरू करना है। इसके लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। अस्पताल शुरू करने के कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित अस्पताल में वैद्यकीय अधीक्षक को दी गयी है। 1 जनवरी से अस्पताल शुरू करने के लिए आवश्यक डाक्टर व नर्सेस एवं कर्मचारी उपलब्ध कर आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश आयुक्त बांगर ने दिया है। नागरिकों को कोविड के अलावा  अन्य बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वाशी अस्पताल पहले की तरह शुरू करा दिया गया है। इसके लिए अधिक से अधिक नागरिकों तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रसार माध्यमों का उपयोग करने निर्देश दिया है। वाशी की तरह नेरुल व ऐरोली अस्पताल में आवश्यक डिस्पेंसरी शुरू की गयी  है जिसकी जानकारी नागरिकों तक पहुँचाने के लिए आयुक्त बांगर ने निर्देश दिया है। 3 दिसंबर को ऐरोली 8 दिसंबर को वाशी अस्पताल का मनपा आयुक्त ने औचक दौरा कर आरोग्य सेवाओं का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि मनपा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकांश मरीज सामान्य वर्ग से आते हैं।  अस्पताल की सुविधा के आभाव में उन्हें निजी अस्पताल रिफर नहीं किया जाना चाहिए। ऐरोली और नेरुल अस्पताल को पूरी क्षमता के साथ शुरू करने का नियोजन किया जा रहा है। मनपा आयुक्त बांगर ने ह स्पष्ट करते हुए दोनों अस्पताल में 1 जनवरी से आयसीयु व मेडिकल वार्ड शुरू करने की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया है।

संबंधित पोस्ट

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की दीर्घकालिक क्रिसिल रेटिंग को ‘एए-/पॉजिटिव’ से ‘एए/स्थिर’ में किया गया अपग्रेड 

Aman Samachar

राशनिंग कार्यालय की जर्जर इमारत का एकीकृत पुनर्विकास कराने की विधायक ने की मांग  

Aman Samachar

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया 

Aman Samachar

कांग्रेस ने सांकेतिक भूखहड़ताल कर बजट लीक करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar

भिवंडी में कोरोना के टीकाकरण के लिए नागरिकों से आगे आने का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar
error: Content is protected !!