Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति करने से नागरिकों को राहत 

ठाणे [ इमरान खान ] घोडबंदर इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति होने से लाखों नागरिकों की पानी समस्या हल होने वाली है।  भाजपा नगर सेवक मनोहर डुंबरे के प्रयासों के बाद महापौर नरेश म्हस्के ने स्टेम प्राधिकरण के अधिकारीयों के साथ बैठक में घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतरिक्त जलापूर्ति करने का निर्देश दिया है।

                भाजपा नगर सेवक  डुंबरे ने घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति कराने की मांग किया था। उन्होंने कहा था कि घोडबंदर रोड इलाके में ब्रम्हांड ,हीरानंदानी इस्टेट ,वसंत लीला , विजय नगरी ,वाघबिल , कोलशेत परिसर समेत संपूर्ण घोडबंदर रोड इलाके में पानी की भारी किल्लत से नागरिकों को जूझना पद रहा है। घोडबंदर रोड इलाके की पानी समस्या को सुलझाने के लिए 4 अक्टोबर को भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा के साथ   बैठक किया था।  बैठक में घोडबंदर रोड इलाके में 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति कराने का आनुरोध किया गया था। घोडबंदर इलाके के नागरिकों की पानी समस्या के मुद्दे पर महापौर ने म्हस्के ने स्टेम प्राधिकरण के अधिकारीयों के साथ बैठक कर 10 एमएलडी अतिरिक्त जलापूर्ति करने का निर्देश दिया है।  नगर सेवक  डुंबरे ने  इस निर्णय के लिए महापौर म्हस्के , एमएलसी डावखरे , विधायक केलकर , मनपा आयुक्त डा. शर्मा का आभार व्यक्त किया   है।  उन्होंने कहा है कि इससे घोडबंदर इलाके के नागरिकों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

प्रथम नागरिक के आमंत्रण पर भाजपा विधायक ने महापौर कक्ष में दी सदिच्छा भेट 

Aman Samachar

स्वच्छ नवी मुंबई हाफ मैराथन में 3250 नागरिकों व 500 धावकों ने लिया हिस्सा 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023’ मनाया

Aman Samachar

 रायलादेवी तालाब क्षेत्र में विकास कामों का मनपा आयुक्त ने की समीक्षा 

Aman Samachar

प्रापर्टी प्रदर्शनी 2022 ठाणे में 11 से 14 मार्च तक , एक छत  के नीचे घर व वित्तीय सेवा उपलब्ध

Aman Samachar

संघर्ष पुरस्कार से निसार अली सय्यद किए गए सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!