Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढे पाटकर मनाया गाँधी जयंती 

ठाणे [ युनिस खान ] जहां पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है वहीं ठाणे में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की अलग अंदाज में जयंती मनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्डे पाटकर गांधी व शास्त्री जयंती मनाया है।
पिछले कुछ दिनों से शहर के महागिरी, खरकर रोड, खारकर अली, मार्केट क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। धर्मवीर मेहरोल, सुभाष ठोब्रे , एड हिदायत मुकादम, शिरीष घरत, किशोर कांबले, अफजल तलवलकर, वार्ड अध्यक्ष प्रवीण खैरलिया, अमोल गंगुरडे, मुश्ताक आदि ने सड़क के गड्ढे भरने का काम किया है। इस अवसर पर पावस्कर, अजय चिंदालिशी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।  कांग्रेस प्रवक्ता सचिन शिंदे ने कहा कि आज महात्मा गांधी का जन्मदिन है। महात्मा गाँधी ने खुद स्वच्छता अभियान चलाकर इसके लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र में शेष गड्ढों को भर दिया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

मनपा क्षेत्र में अनधिकृत इमारतों को अधिकृत बताकर ठगने का रैकेट सक्रिय – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

एयू बैंक ने वित्तीय वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में 393 करोड़ रुपये का लाभ किया अर्जित 

Aman Samachar

शिवसेना विधायक सरनाइक के दो फ़्लैट व प्लाट जब्त करने की ईडी की नोटिस से हडकंप 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर इंडिया ने ट्रायकॉग और सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के साथ मिलकर एआई की मदद से हाइपरटेंशन एवं ईसीजी की देश में पहली बार परीक्षण की शुरुआत की

Aman Samachar

गरीब छात्रों के भाग्य से खिलवाड़ करने वाली फर्जी यूनिवर्सिटी रैकेट का भंडाफोड़ – मर्जिया शानू पठान

Aman Samachar

प्रधानमंत्री से कैश रिसाइकलर मशीन लगाने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!