Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ई-यूएनआई (पीएनबी) ने प्रतिष्ठित `उत्कर्ष पुरस्कार” डिजिधन अवार्ड 2019-20 जीता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क]  देश के अग्रणी बैंकों में से एक यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया, अब पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), ने प्रतिष्ठित `उत्कर्ष पुरस्कार” डिजिधन अवार्ड 2019-20 जीता है। यह अवार्ड वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन ( छोटे व माइक्रो बैंक वर्ग) में दूसरा सर्वाधिक प्रतिशत हासिल करने पर मिला है।

           इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना तकनीकी मंत्रालय की ओर से यह सम्मान आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत सरकार की ओर से आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव दौरान दिया गया है। डिजिधन अवार्ड 2019-20 का `उत्कर्ष पुरस्कार” श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा माननीय राज्य मंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी श्री राजीव चंद्रशेखर और पीएनबी के कार्यपालक निदेशक स्वरुप कुमार साहा की उपस्थिति में दिया गया।

          डिजिटल पेमेंट उत्सव में गरिमामयी उपस्थिति श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की रही जिन्होंने मुख्य संबोधन दिया।श्री राजीव चंद्रशेखर, राज्य मंत्री इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, श्री विनीत पांडे, सचिव, पोस्ट विभाग, श्री राजेंद्र कुमार अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, श्री स्वरुप कुमार साहा, कार्यपालक निदेशक, पीएनबी, श्री एस.एस. बोरा, महाप्रबंधक, डिजिटल बैंकिंग डिवीजन, पीएनबी और श्री महेन्द्र दोहरे, महाप्रबंधक, फिनटेक, पीएनबी अन्य महानुभावों के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहे।पीएनबी ने कार्यक्रम स्थल स्टेन आडीटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) में अपने डीबीडी व क्रेडिट कार्ड एवं एमएबी डिवीजन का एक स्टाल भी लगाया। समारोह का समापन डिजिटल पेमेंट संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाने और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए भिवंडी में नो हार्न सप्ताह

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा के खाली भूखंड में बने उद्यान का गृहनिर्माण मंत्री के हाथो लोकार्पण 

Aman Samachar

USISPF ने शिव नादर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से किया सम्मानित

Aman Samachar

फनस्कूल ने छुट्टियों के मौसम से पहले 20 नए रोमांचक उत्पाद किए लॉन्च 

Aman Samachar

Aman Samachar

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

Aman Samachar
error: Content is protected !!