Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

28 अक्टूबर तक संविदा कर्मचारियों को सनुग्रह अनुदान व अक्टूबर का वेतन देने का निर्देश

नवी मुंबई [ युनिस खान ] दीपावली की पृष्ठभूमि में नवी मुंबई मनपा के संविदा कर्मचारियों को 28 अक्टोबर तक सनुग्रह अनुदान देने का आयुक्त अभिजीत बांगर ने सभी विभाग प्रमुखों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं।
मनपा के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के साथ-साथ ठेकेदारों के कर्मचारियों के लिए भी दीपावली को शुभ दीपावली बनाने के क्रम में वित्तीय वर्ष 2020 – 21 के लिए निर्धारित अवधि के अनुसार सनुग्रह अनुदान एवं अवकाश नकद भुगतान के आदेश जारी किये गये हैं। साथ ही 28 अक्टूबर से पहले अक्टूबर महीने का मासिक वेतन भी देने का निर्देश दिया है।
आदेश के अनुसार 2 नवंबर से शुरू होने वाली दीपावली से पहले ठेकेदार के सभी संविदा कर्मियों व कर्मचारियों को बोनस व अवकाश नकद के साथ ही अक्टूबर माह का मासिक वेतन भी मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक के द यूनिटी रन’ को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी

Aman Samachar

वसंतस्मृति में कोकण के होनहार विद्यार्थियों को अगले वर्ष से स्कालरशिप दी जायेगी – एड निरंजन डावखरे

Aman Samachar

मुंब्रा खाड़ी में तैरने गए तीन लड़कों में दो को निकला गया ,तीसरे की सुबह होगी तलाश

Aman Samachar

नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक प्लाजा 1 अप्रैल से 3 जगहों पर शुरू होगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 500 वर्ग फुट तक के घरों को संपत्ति कर में छूट दी जायेगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!