Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा में पानी की किल्लत को लेकर भाजपा के आन्दोलन के बाद मनपा ने समस्या सुलझाने का किया वादा 

ठाणे [युनिस खान ]  दिवा क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत को लेकर भाजपा के आंदोलन ने लोगों के गुस्से को उजागर कर दिया है। मनपा प्रशासन ने विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के नेतृत्व में हुए आंदोलन को संज्ञान में लेते हुए जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया है।.
          दीवा क्षेत्र में रहने वाले नागरिक कई महीनों से पानी की गंभीर किल्लत से जूझ रहे हैं।  बावजूद इसके मनपा इसकी अनदेखी कर रहा है।  इस संबंध में कई बार मनपा से गुहार लगाने का प्रयास करने के बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। अंतत: भाजपा ने आज दिवा में हंडा मोर्चा निकाला। इस आंदोलन में डावखरे व केलकर दो विधायक भी शामिल थे। मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मांग सुनने के लिए कोई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद नहीं था। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने धरना शुरू कर दिया।  नागरिक नारे लगा रहे थे की मनपा को आम नागरिकों पर भरोसा नहीं है।आंदोलन की जानकारी मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को थी लेकिन वह मुंबई में सुनवाई में व्यस्त थे। इसलिए उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी को दिवा आनोदोलन करने वालों का ज्ञापन स्वीकार करने के लिए भेजा।  उन्होंने दिवा में पानी की किल्लत को जल्द से जल्द दूर करने का भी वादा किया। अतिरिक्त मनपा आयुक्त मालवी के आश्वासन के बाद धरना  आन्दोलन समाप्त कर दिया गया।
              धरना आन्दोलन में मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर दुंबरे, वरिष्ठ नगर सेवक संजय वाघुले, ठाणे शहर के जिला उपाध्यक्ष नीलेश पाटिल, दिवा मंडल अध्यक्ष आदेश भगत, विजय भोईर, विनोद भगत, अशोक पाटिल, रोहिदास मुंडे, गणेश भगत, दिवा महिला अध्यक्ष अर्चना पाटिल, सुप्रिया भगत, रेशमा पवार संगीता भोईर, सीमा भगत आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

बिल्डर भरत मलिक ने फ्लैट खरीदने वाले 40 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, रेरा सहित पुलिस में केस दर्ज

Aman Samachar

शरद पवार के जन्मदिन पर मुंब्रा में प्रमाणपत्र शिबिर आयोजित कर दी बधाई 

Aman Samachar

85 निजी अस्पतालों को मनपा ने दिया टीकाकरण की अनुमति

Aman Samachar

प्रदेश के हर स्कूल में फुटबॉल खेल पहुंचाया जायेगा  – दीपक केसरकर

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के नए आयुक्त हुए विजय कुमार म्हसाल

Aman Samachar

ठाणे शहर को जल्द मिलेगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी – महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!