Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एगॉन लाइफ ने 500 रुपये प्रति माह मैक्स सेविंग्स प्लान के साथ किफायती सेविंग प्रॉडक्ट्स किया रीइमैजिन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डिजिटल इंडिया की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एगॉन लाइफ इंश्योरेंस ने iGuarantee Max Savings को लॉन्च किया है। नया प्रॉडक्ट हाई रिटर्न + लाइफ कवर का दोहरा लाभ देता करता है, और परिवारों को उनके मध्यम से दीर्घकालिक बचत लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाता है। चाहे आपके बच्चों की शिक्षा हो या शादी या आपकी सेवानिवृत्ति, आप इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 500 रुपये प्रति माह (17 रुपये प्रति दिन) की राशि के साथ प्लान कर सकते हैं। प्रॉडक्ट को वन बटन के क्लिक पर खरीदा जा सकता है – किसी डॉक्यूमेंट* की आवश्यकता नहीं है और ब्रांच में जाने की कोई जरूरत नहीं है। अधिक राशि जमा करने से हायर रिटर्न प्राप्त होगा, और रिटर्न्स टैक्स फ्री है।

         प्रॉडक्ट लॉन्चिंग पर, एगॉन लाइफ के एमडी और सीईओ सतीश्वर बी ने कहा, “यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी और किफायती प्रॉडक्ट है, जिसका प्रीमियम सिर्फ 500 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। यह प्लान सुनिश्चित करता है कि किसी भी हालत में आपका बचत लक्ष्य पूरा हो। मान लीजिए आपकी उम्र 30 साल है और आपका 3 साल का बच्चा है। यदि आप दस साल के लिए हर महीने 3,000/- रुपये भी अलग रखते हैं, तो जब आपका बच्चा 18 साल का होगा और हायर स्टडीज शुरू कर रहा होगा तो आपको लगभग टैक्स फ्री 6.5 लाख रुपये मिलेंगे। आपकी असामयिक मृत्यु होने के मामले में, आपके परिवार को कम से कम 5 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। कोई अन्य सेविंग इंस्ट्रमेंट इस तरह का गारंटीशुदा आश्वासन नहीं देता।”

        लेकिन फायदे बस यहीं तक हैं। यह प्रॉडक्ट आपके जीवन के विभिन्न लक्ष्यों और चरणों को पूरा करने के लिए पर्याप्त फ्लेक्सिबल है। अगर आपकी उम्र 40 साल है और आपने रिटायरमेंट फंड के बारे में सोचना शुरू कर दिया है, तो आपको हर महीने दस साल के लिए सिर्फ 10,000/- रुपये की बचत करनी होगी। जब आप 60 वर्ष के होंगे, तो आपको अपना सेवानिवृत्त जीवन शुरू करने के लिए 29.47 लाख रुपये की एकमुश्त टैक्स फ्री राशि प्राप्त होगी। आपकी असामयिक मृत्यु होने के मामले में, आपके प्रियजनों को कम से कम 22.8 लाख लाख रुपये की एकमुश्त टैक्स फ्री राशि प्राप्त होगी। इसलिए, दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बावजूद, रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार किया जाता है। ”

         हमारी आसान और पेपरलेस जर्नी इसे खरीदने में बहुत ही सरल और आसान बनाती है। iGuarantee मैक्स सेविंग्स, जीवन बीमा को अफोर्डेबल, आसान और सभी के लिए सुलभ बनाकर हर घर को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के एगॉन लाइफ के विजन को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को रिप्रेजेंट करता है।

संबंधित पोस्ट

एससजेवीएन ने तीसरी तिमाही में 232.67 करोड़ रुपए के साथ कर पश्चात लाभ में 19% की वृद्धि दर्ज की 

Aman Samachar

मजदूर के घर से मिले 30 करोड़ रूपये मामले दो अधिकारी समेत 10 पुलिस कर्मी निलंवित 

Aman Samachar

स्वच्छ वायु के लिए सभी व्यवस्थाओं में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक- संदीप मालवी 

Aman Samachar

ठाणे स्टेशन से राबोडी अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए फ़ीज़िबिलिटी की होगी जांच 

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर आसिफ खान नियुक्त

Aman Samachar

उपवन तालाब के गंगाघाट पर काशी से आये पंडितों ने की गंगाआरती 

Aman Samachar
error: Content is protected !!