Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लड़की के अपहरण की धमकी देकर व्यापारी से 5 लाख रूपये मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] अंजुर फाटा इलाके में रहने वाले व्यापारी से उसी ईमारत में रहने वाले एक व्यक्ति ने लड़की के अपहरण की धमकी देकर पांच लाख रूपये की मांग किया था। व्यापारी की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने धमकी द्व्कर फिरौती मांगने वाले 30 वर्षीय युवक और उसके साथी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
          मिली जानकारी के अनुसार अंजुर फाटा के ओसवाल पार्क सोसाइटी की महावीर कृपा इमारत में रहने वाले व्यापारी राजेंद्र माली के मोबाइल पर फोन कर एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम इरफान बता कर व्यापारी को धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग किया।  रूपये नहीं पर उसकी लड़की का अपहरण करने के लिए धमकी दिया था। धमकी से घबराए व्यापारी राजेंद्र माली ने फोन करने वाले तथाकथित व्यक्ति इरफान के खिलाफ नारपोली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक चेतन पाटील व उनकी टीम ने जांच कर व्यापारी की बिल्डिंग में ही रहने वाले भरत कुमार नेमाराम पुरोहित (30) और विनोद विलास झेड (42) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटील कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

निर्माणाधीन दो मंजिली इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत,

Aman Samachar

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने कलकारों व लेखकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

विटेस्को टेक्नोलॉजीज ने पुणे के तलेगांव में भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार अपने प्लांट का किया उद्घाटन

Aman Samachar

1971 के भारत बांग्लादेश युद्ध में लड़ने वाले लांस नायक महिपतराव सावंत का महापौर के हाथो सम्मान 

Aman Samachar

विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी विश्वनाथ गंज विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव

Aman Samachar

सुमन अग्रवाल का सामाजिक कार्य प्रशंसनीय – नाना पटोले 

Aman Samachar
error: Content is protected !!