Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 पहली बार 21 से 24 अक्टोबर के बीच ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का वर्चुअली आयोजन 

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे महापौर वर्षा मैराथन इस साल पहली बार 21 से 24 अक्टूबर के बीच वर्चुअली माध्यम से आयोजित की जाएगी।  कोविड 19 की पृष्ठभूमि में पिछले 2 साल से ठाणे महापौर वर्षा मैराथन का आयोजन नहीं हो सका। महापौर वर्षा मैराथन की परंपरा को आगे बढाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महापौर नरेश म्हस्के ने  इस साल वर्चुअल ठाणे महापौर वर्षा मैराथन को कोविड 19 के सभी नियमों के पालन करते हुए आयोजित करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर उपमहापौर पल्लवी कदम, सभागृह नेता अशोक वैती, स्थायी समिति सभापति संजय भोईर, अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवड़े, उपायुक्त मारुति खोडके, खेल अधिकारी मीनल पलांडे आदि उपस्थित थे। इस वर्चुअल ठाणे महापौर वर्षा मैराथन में प्रतियोगी बिना भीड़ के स्वतंत्र रूप से दौड़ेंगे। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ रहित दौड़ का आयोजन कर परम्परा को कायम रखने व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता के लिए मै. ऐप फीनिक्स फाउंडेशन के माध्यम से बनाया गया था और भाग लेने वाले प्रतियोगी डेकाथलॉन ऐप द्वारा एएफएस पर ऑनलाइन पंजीकरण करके व्यक्तिगत रूप से शामिल हो सकेंगे। महापौर नरेश म्हस्के ने बताया कि इस एप पर प्रतियोगिता शुरू और खत्म होगी।
महापौर वर्षा मैराथन प्रतियोगिता आठ ग्रुप में होगी।  प्रतियोगिता के लिए 21 साल से ऊपर के पुरुषों और महिलाओं के लिए 21 किमी, 18 साल से ऊपर के पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 किमी, 15 साल से ऊपर के लड़के और लड़कियों के लिए 5 किमी और 12 साल से ऊपर के लड़के और लड़कियों के लिए 3 किमी की दूरी निर्धारित की गयी है।  इस प्रतियोगिता को पूरा करने वाले प्रतियोगियों में से प्रत्येक समूह से लॉटरी के माध्यम से तीन विजेताओं को निकाला जाएगा और विजेताओं को पदक और मैसर्स  मे. डेकॅथलॉन स्पोर्टस इंडिया प्रा.लि की ओर से भेंट वस्तु देकर सम्मानित किया जाएगा।  डेकाथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया के द्वारा उपहार और ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रतियोगी को पदक और ऑनलाइन भागीदारी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।  इस प्रतियोगिता के लिए मै.  डेकाथलॉन स्पोर्ट्स इंडिया लिमिटेड को स्पोर्ट्स पार्टनर के रूप में अवसर मिला है।  एप पर ऑनलाइन पंजीकरण करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर 9820536374 पर संपर्क किया जा सकता है। महापौर नरेश म्हस्के ने इस साल पहली बार वर्चुअल तरीके से आयोजित होने वाले “ठाणे महापौर वर्षा मैराथन” में अधिक से अधिक नागरिकों से भाग लेने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

पनवेल के दर्जनों उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं का शिवसेना में प्रवेश 

Aman Samachar

विधायक सरनाईक की अवैध मंजिल का दंड माफ़ करने के विरोध में भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम से जुड़ेंगे मोहम्मद आमिर, दोनों कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

Admin

शहर में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश

Aman Samachar

अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ अट्रासिटी के तहत मामला दर्ज करने की मांग

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ उत्कृष्टता के 40 साल का जश्न मनाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!