Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान सुबह शहर की सड़कों व विकास कार्यों के निरिक्षण के लिए किया दौरा

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र की सडकों का निरिक्षण करने के लिए विरोधी पक्षनेता अशरफ पठान शानू ने आज सुबह दौराकर निरिक्षण किया है। उन्होंने अनेक सडकों पर खड्डा होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ सडकों को चमकाने का काम किया जाता है।  उन्होंने आवश्यक न होने पर कुछ सडकों का बार बार डामरीकरण करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग किया है।

               मनपा में विरोधी पक्षनेता पठान ने आज रविवार होने के बावजूद सुबह आठ बजे सडकों व विकास कार्यों का निरिक्षण करने के लिए दौरा किया। उन्होंने निरिक्षण के बाद कहा कि मनपा क्षेत्र कि अनेक सडकों की स्थिति दयनीय है जिसकी मरम्मत की आवश्यक्ता होने के बावजूद अनदेखी किया जा रहा है।  दूसरी ओर कडबरी सिग्नल से फ्लावर वैली होते माजीवाडा की सड़क अच्छी स्थिति में होने के बाद भी ठेकेदार के लाभ के लिए डामरीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो ठेकेदारों के लाभ के लिए काम दिया जा रहा है। उक्त सर्विस रोड अच्छी स्थिति में रहने के बाद भी खड्डे वाली सडकों को नजर अंदाज कर डामरीकरण  किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या को नजर अंदाज कर ठेकेदारों के लाभ के लिए काम दिया जाता है तो यह सहन नहीं किया जायेगा। विरोधी पक्षनेता पठान ने महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा से ऐसे अधिकारीयों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

आन्दोलन की चेतावनी के बाद परिवहन सेवा के उप प्रबंधक कानडे का पद छिना 

Aman Samachar

घनसोली विभाग में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा ने की तोडू कार्रवाई

Aman Samachar

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के संपादक अर्नव गोस्वामी की तलोजा सेन्ट्रल जेल में रवानगी , सोमवार को अगली सुनवाई उच्च न्यायालय में

Aman Samachar

कई पूर्व नगर सेवा व कार्यकर्ता राकांपा अजीत पवार गुट में शामिल

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तीन दिनों में आरसीसी समेत 19 अनधिकृत निर्माण पर मनपा की तोडू कार्रवाई 

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एनआईसीयू समय से पहले देखभाल में असाधारण जीत का मनाया जश्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!