Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में ईद-ए-मिलादुन्नवी का प्रतीकात्मक जुलुस शांतिपूर्वक संपन्न

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रजा अकादमी भिवंडी और ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस ट्रस्ट द्वारा आयोजित 17 वां जुलूस ईद  मिलाद निकाला गया. हर साल भारी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होते थे, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना काल के चलते जुलूस की अनुमति शासन से नहीं मिली. पुलिस विभाग ने रजा अकादमी के नाम से परमीशन जारी किया और एक वाहन में केवल 5 लोग को मिलाकर कुल 2 वाहनों को मंजूरी दी थी.
                 जुलूस की शुरुआत पवित्र कुरान से हुई. मौलाना अहमद रज़ा और मुहम्मद असजद रज़ा ने नात पढ़ी. रज़ा अकादमी भिवंडी के अध्यक्ष और जुलूस ईद मिलाद-उन-नबी ट्रस्ट के संस्थापक मुहम्मद शकील रज़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस वर्ष केवल एक प्रतीकात्मक जुलूस कोरोना वायरस के कारण आयोजित किया जा रहा है.हम दुआ करते हैं कि हमारे देश से कोरोना महामारी का खात्मा हो जाए ताकि अगले साल हर कोई जुलूस में शामिल हो सके.रज़ा अकादमी भिवंडी के महासचिव मुहम्मद शरजील रज़ा ने शासन के निर्देशित नियमों के कर्तव्यों का पालन किया.
           जुलूस की अगुवाई मुस्लिम धर्मगुरु  हज़रत अल्लामा मौलाना अब्बास रिज़वी ने किया.जुलूस दुआ के उपरांत  शाम 4 बजे कोटरगेट  मस्जिद से रवाना हुआ. जुलूस कोटारगेट से निकलकर निजामपुरा से होते हुए वंजार पट्टी नाका होकर मामू भांजा दरगाह पहुंचा जहां अस्र की नमाज अदा की गई एवम देश में कोरोना के पूरे तौर पर ख़ात्मे के लिए दुआ करते हुए अमन,शांति के लिए भी दुआ हुई. मौलाना शकील रज़ा ने भिवंडी के डीसीपी, एसीपी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षको को धन्यवाद दिया कि पुलिस विभाग ने बड़ी अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया और सख्त व्यवस्था की ताकि कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो. यातायात पुलिस विभाग ने कड़ी मेहनत कर बेहतरीन व्यवस्था की, जिससे यातायात और जुलूस में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई.

संबंधित पोस्ट

आईआईएल (IIL) ने गोट पॉक्स वैक्सीन किया लॉन्च

Aman Samachar

ऑस्टोमेट पीड़ितों को अपंग का दर्जा देने की केंद्र सरकार से की मांग  

Aman Samachar

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

कंटेनर कार्यालय स्थापित करने के मुद्दे पर राजनितिक दलों में सीतयुद्ध शुरू 

Aman Samachar

वैश्विक मुद्रण स्‍याही विशेषज्ञ, सीगवर्क ने भारत में अपना संचालन विस्‍तृत किया 

Aman Samachar

अतिधोखादायक ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में

Aman Samachar
error: Content is protected !!