Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी मनपा द्वारा 30 से 44 वर्ष के नागरिकों को दिया जाएगा कोरोना का टीका

 भिवंडी [ एम हुसेन ]  शहर  में इस समय 5 कोरोना टीकाकरण केंद्र चल रहा है, जहां  45 वर्ष की उम्र के अधिक के नागरिकों को टीका दिया जा रहा था, लेकिन 21 जून से 30 से 44 वर्ष की उम्र के नागरिकों को भी टीका दिया जाएगा।

  भिवंडी  मनपा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कारभारी खरात ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल्लतनगर नागरी स्वास्थ्य केंद्र,नवीबस्ती नागरी स्वास्थ्य केंद्र मनपा स्कूल क्रमांक 85,ईदगाह रोड नागरी स्वास्थ्य केंद्र मीनाताई ठाकरे रंगायतन, परशुराम टावरे स्टेडियम स्थित खुदाबक्श हाल एवं कामतघर स्थित भाग्यनगर नागरी स्वास्थ्य केंद्र मनपा स्कूल क्रमांक 75 में  प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायंकाल  5बजे तक टीका की पहली खुराक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पहली खुराक ले लिया है उन्हें दूसरी खुराक भी इन केंद्रों पर दी जाएगी । जिन्हें कोविशील्ड  टीका की पहली खुराक लिए 84 दिन हो गए हैं, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक भी दी जाएगी। इसी प्रकार  कोवैक्सीन की पहली खुराक लिए जिन्हें 30 दिन हो गए हैं, उन्हें कोवैक्सीन की दूसरी खुराक प्रत्येक गुरूवार को केवल खुदाबक्श हाल केंद्र में दी जाएगी । डॉ. खरात ने कोरोना का टीका लेने के लिए आने वाले नागरिकों से फोटो परिचय पत्र के लिए आधार कार्ड,पेनकार्ड,ड्रायविंग लाइसेंस,पासपोर्ट,राशनकार्ड एवं अंत्योदय योजना कार्ड में से कोई एक अपने साथ लाने की अपील की है।टीका लेने के लिए उचित तरीके से मास्क का उपयोग करने एवं सुरक्षा के लिए सामाजिक अंतर का पालन करके कोरोना के प्रतिबंधात्मक उपाय के लिए टीका लेने का अनुरोध किया है ।

संबंधित पोस्ट

अमृता स्कूल ऑफ आयुर्वेद और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, आयुष मंत्रालय ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर  

Aman Samachar

9 अगस्त क्रांति दिवस पर उपमुख्यमंत्री पवार करेंगे राकांपा कार्यालय का उद्घाटन – आनंद परांजपे

Aman Samachar

एक लाख 15 हजार रूपये की मेफेड्रीन पावडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय में हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा कड़ी करने का आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

दो दिन में शहर के 29 हजार 352 नागरिकों का टीकाकरण – महापौर

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Aman Samachar
error: Content is protected !!