Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले के ग्रामीण सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा – जिला योजना अधिकारी

ठाणे [ युनिस खान ] शुगर कमिश्नरेट के उप निदेशक सुनील जाधव को ठाणे जिला योजना अधिकारी नियुक्त किया गया है और उन्होंने अपना पद स्वीकार कर लिया है।  नवनियुक्त जिला योजना अधिकारी जाधव ने कहा कि जिले के विकास को गति देते हुए ग्रामीण सुविधाओं को सुदृढ़ करने और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किये जायेंगे।        ठाणे में जिला योजना अधिकारी नियुक्त होने से पूर्व जाधव रायगढ़ में जिला योजना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं।  वह उप निदेशक, चीनी आयुक्तालय, पुणे के रूप में कार्यरत थे।  उन्हें पहली बार 2003 में ठाणे जिला मानव विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था।  इससे पहले, उन्होंने 1993 से 1998 तक राज्य के स्वास्थ्य विभाग में सांख्यिकी अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य किया है ।
ठाणे जिले में पानी, बिजली और कृषि क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास किए जाएंगे।  उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के नागरिकों के आर्थिक उत्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

संबंधित पोस्ट

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ तीन दिनों में आरसीसी समेत 19 अनधिकृत निर्माण पर मनपा की तोडू कार्रवाई 

Aman Samachar

 युवर 360 डिग्री गाइड टू पेरीमेनोपॉज एंड बियॉन्ड पुस्तक के लिए एक लेखक मिलन

Aman Samachar

मधुमेह के प्रचलन से खतरनाक रूप से बढ़ रही आंख की समस्याएं – डॉ. एस. नटराजन

Aman Samachar

88 फीसदी इंटर-सिटी बसयात्री प्रीमियम इलेक्ट्रिक बसों का अनुभव करने के इच्छुक

Aman Samachar

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने से इनकार करने पर भाजपा ने मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के खिलाफ की तीखी टिपण्णी

Aman Samachar

रेती माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में 30 लाख रूपये के 5 सेक्शन पम्प जब्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!