Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

सिरफिरे युवक के हमले में दो लोगों की मृत्यु व एक महिला समेत तीन बच्चे घायल 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी खान कंपाउंड रहमानिया मस्जिद इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक सिरफिरे युवक ने चाकू से कुछ लोगों पर हमला कर दिया है।  इसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गयी है जबकि एक महिला समेत 3 बच्चे हो गए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांतिनगर पुलिस थाना क्षेत्र के खान कंपाउंड स्थित रहमेंनिया मस्जिद के पास सुबह करीब 11 बजे पुराने विवाद को लेकर सिरफिरे युवक अंसारुलहक अंसारी ने अनायास ही चाकू निकालकर घर के पास खड़े कमरुज्जमा मोहम्मद इस्लाम (42) व इम्तियाज अहमद मोहम्मद जुबेर खान (29) पर चाकू से घातक हमला कर दिया। चाकू के हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर बाहर निकली इम्तियाज अहमद की पत्नी हसीना बानो, पुत्र रेहान, आरिफा व आरीबा पर भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोग यह दृश्य देखकर दंग रह गए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आईजीएम अस्पताल ले गई जहां उपचार के पूर्व ही कमरुज्जमा मोहम्मद इस्लाम (42) व  इम्तियाज अहमद मोहम्मद जुबेर खान (29) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां सहित 3 बच्चों को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी मस्जिद में चंदा इकट्ठा करने का काम करता था। कुछ समय पूर्व ही मृतक कमरुज्जमा इस्लाम अंसारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी की बातचीत कमरुज्जमा अंसारी से बंद थी। शांतिनगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक महेश चौगुले घटनास्थल पर पहुंच गए , उन्होंने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने समूचे क्षेत्र में बंदोबस्त कड़ा कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र में जितेन्द्र आव्हाड को कड़ी टक्कर देगा राकांपा आजित पवार गुट 

Aman Samachar

ठाणे मंडल को कोविड 19 वैक्सीन की 1 लाख 3 हजार डोज की पहली खेप आज मिली , 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू

Aman Samachar

आगामी चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने पर महापौर या उपमहापौर ओबीसी का होगा – नाना पटोले 

Aman Samachar

केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने बसंत धवन को अपना ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनाया

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का संकल्प है जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी -डॉ प्रवीण वाजपेयी

Aman Samachar

ठाणे व पालघर जिले के लोक न्यायालय में10 हजार 658 मामलों का समझौता आधार पर निपटारा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!