Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहापूर तालुका के शिव सैनिकों के भजपा में शामिल होने से शिवसेना को तगड़ा झटका

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कपिल पाटिल के केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री बनने से उनका जन समर्थन बढ़ने लगा है। केंद्रीय मंत्री  पाटिल के कुशल नेतृत्व की वजह से अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शहापुर तालुका स्थित आसनगांव सरपंच सहित सैकड़ों शिवसैनिकों ने शिवसेना को जय महाराष्ट्र कह भाजपा का दामन थाम लिया है। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते समर्थन से शिवसेना में भारी बेचैनी देखी जा रही है।
         भिवंडी लोकसभा क्षेत्र सांसद कपिल पाटिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री बनाये जाने से लोगों का उनके प्रति झुकाव बढ़ने लगा है। सांसद कपिल पाटिल के केंद्रीय मंत्री बनने के उपरांत समूचे लोकसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर देश की एकता-अखंडता एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए आह्वान किया जा रहा है। नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री पाटिल के आह्वान पर अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपनी पार्टी छोड़कर भारी संख्या में भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शहापुर तालुका स्थित आसनगांव के सरपंच जालिंदर तलपाडे के नेतृत्व में उपसरपंच सुनिल चंदे, रमेश चंदे, अमोल गोरे, वसंत भोईर सहित लेनाड के किरण भोईर, दत्तात्रय भोईर, जयेश भोईर, सदानंद पवार आदि ने शिवसेना को जय महाराष्ट्र कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। उक्त अवसर पर तालुकाध्यक्ष भास्कर जाधव, अशोक ईरनक, काशीनाथ भाकरे, राम माली, रवींद्र चंदे, रंजना उघडा, सतिश सापले, रवींद्र गोतारणे, ज्योती गोतारणे, दिपक बोंबे, जगन्नाथ वालिंबे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। शिवसेना नेताओं के भाजपा में प्रवेश के लिए भाजपा पदाधिकारी कमलाकर घरत, राम जागरे, मॅक्स चंदे, निखील चंदे, सचिन चंदे, राजेश पवार ने अथक प्रयास किया।

संबंधित पोस्ट

समाज को संरक्षण प्रदान करने वाले अतुलनीय योद्धा थे महाराणा प्रताप

Aman Samachar

5 लाख की बिजली चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

भांडुप शहरी सर्कल के मुख्य अभियंता का संजय पाटिल ने पदभार संभाला 

Aman Samachar

भूस्खलन का पता लगाने के लिए रियल-टाइम वायरलेस सेंसर नेटवर्क पर पीएचडी पेपर की साहित्यिक चोरी के खिलाफ रिसर्च स्कॉलर ने लिया लीगल एक्शन

Aman Samachar

भिवंडी में मनपा आयुक्त सहित तमाम शीर्ष अधिकारी से मिलना हुआ मुश्किल , नागरिकों में नाराजगी

Aman Samachar

ठाणे जिले में एक दिन में 1 लाख 41 हजार नागरिकों का टीकाकरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!