Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

इन गर्मियों में सिम्फनी लिमिटेड ने डिज्नी और मार्वल थीम वाले एयर कूलर की एक विशेष श्रृंखला पेश की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद एयर कूलर ब्रांड सिम्फनी लिमिटेड ने देश के सर्वप्रथम डिज्नी और मार्वल-थीम वाले एयर कूलर लॉन्च किए हैं, जो चिलचिलाती गर्मी से राहत देंगे और आपके घर का रुतबा भी बढ़ाएंगे। डिज्नी के मनभावन और परमप्रिय किरदारों- फ्रोजन एल्सा और अन्ना, प्रिंसेस सिंड्रेला तथा प्रशंसकों की पसंद- मार्वल के आयरन मैन और स्पाइडर-मैन की मौजूदगी वाले ये कूलर खूबसूरती के आकर्षण, नवाचार और तकनीक से पूरी तरह लैस हैं।

        नई रेंज उन बच्चों और किशोरों के लिए बड़े सुरुचिपूर्ण ढंग से डिजाइन की गई है, जो डिज्नी और मार्वल के पात्रों से गहरा लगाव रखते हैं। कूलपॉड कूलरों में आधुनिक दौर के वे तमाम फीचर मौजूद हैं, जो किसी उच्चस्तरीय कूलिंग समाधान में होना जरूरी हैं। यह सीरीज एक टाइमर युक्त विकल्प वाले रिमोट कंट्रोल के साथ आती है और इसमें विभिन्न प्रकार के फीचर उपलब्ध हैं, जैसे कि बिना शोर-शराबे के कूलिंग प्रदान करना तथा रफ्तार पर नियंत्रण वाले विकल्प के साथ पूरी तरह से बंद किए जा सकने वाले लूवर लगे होना। गहरी नींद आने के दौरान उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्लीप मोड और नेचुरल मोड के विकल्प भी इसमें मौजूद हैं। इसका एक मुख्य आकर्षण पानी की टंकी खाली होने पर अलार्म बजने के साथ इसमें 13 लीटर पानी समाने की क्षमता भी है। आपको टंकी के जल स्तर के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल स्तर कम होते ही आपको अलार्म के जरिए फौरन सतर्क कर दिया जाएगा। कूलपॉड कूलर किसी मध्यम आकार के कमरे के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं, क्योंकि वे 16 वर्ग मीटर तक के क्षेत्र को ठंडा रखते हैं।

      सिम्फनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं ग्रुप सीईओ श्री अमित कुमार ने इस गठबंधन के बारे में बात करते हुए कहा, “डिज्नी और मार्वल प्रशंसकों के लिए कूलरों का यह विशेष कलेक्शन पेश करते हुए सिम्फनी में हम गर्व महसूस कर रहे हैं। हमने इन उत्पादों को अपनी डी2सी वेबसाइट पर लॉन्च किया है ताकि उपभोक्ता अपने घरों में बैठ कर आराम से ऑर्डर दे सकें। ये उत्पाद उन ग्राहकों के लिए एकदम सही हैं जो अपने पसंदीदा डिज्नी और मार्वल किरदारों को घर लाना चाहते हैं। हम इस सहभागिता को लेकर उत्सुक हैं।”

         हर हर साल बढ़ते जा रहे तापमान को देखते हुए एयर कूलर हर भारतीय घर के लिए एक बेहद जरूरी उत्पाद बन गए हैं। उपभोक्ता अब घर से बाहर कदम रखे बगैर सिम्फनी की ब्रांड वेबसाइट https://shop.symphonylimited.com/ पर लॉग इन करके डिज्नी और मार्वल की थीम वाले विशेष कलेक्शन सहित अपने अन्य पसंदीदा कूलर भी खरीद सकते हैं। ब्रांड घरेलू कूलर से लेकर कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल कूलर तक एयर कूलरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। ये उत्पाद पोर्टेबल हैं, अपनी प्रकृति में ही सस्टेनेबल हैं और बेहद किफायती भी हैं।

संबंधित पोस्ट

पीट पीटकर युवक की हत्या करने वाले 15 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार 

Aman Samachar

हाईवे पर चोरी की घटना में लिप्त 3 चोर पुलिस की गिरफ्त में

Aman Samachar

मुंब्रा कौसा की आलीशान इमारत मलिक रेजीडेंसी में 17 बिजली के मीटरों में हुई छेड़छाड़ 

Aman Samachar

 वर्नाक्युलर ऑनलाइन गेमिंग के क्षेत्र के WINZO ने डिजिटल सेंसेशन भुवन बाम को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

Aman Samachar

कोरोना मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी व निजी अस्पताल के डाक्टरों से पालकमंत्री ने किया भावनिक आवाहन 

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!