Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के जेईई-एडवांस्ड व दसवीं बोर्ड परीक्षा के होनहार विद्यार्थियों किया सत्कार

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के टिप-टॉप प्लाजा में आयोजित विक्ट्री सेलीब्रेशन में जेईई-एडवांस्ड-2021, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाय), एमएचटी-सीईटी और दसवीं बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एलन स्टूडेंट्स को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, बृजेश माहेश्वरी, अमन माहेश्वरी व सेंटर हेड अमित मोहन अग्रवाल व एडमिन हेड वल्सराज नायर मौजूद रहे।
              कार्यक्रम के शुरू में सांस्कृतिक के पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एलन के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी ने सुमधुर गीत गाए, जिन पर स्टूडेंट्स ही नहीं अभिभावक भी झूम उठे। इस अवसर पर निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि एलन हर वर्ष श्रेष्ठ परिणामों की तरफ बढ़ रहा है। एलन है तो सबकुछ मुमकिन है। एलन रिकॉर्ड बनाना भी जानता है और उसे दोेहराना भी जानता है। इस वर्ष भी एलन के मृदुल अग्रवाल ने जेईई-एडवांस्ड में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। इसके अलावा टॉप-100 में 49 स्टूडेंट्स रहे यानी हर दूसरा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से रहा।
             इस अवसर पर निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि एलन कई क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है। 2028 का टार्गेट 2.5 करोड़ स्टूडेंट्स तय किया गया है और इसके लिए ईमानदारी से पूरी टीम मेहनत कर रही है। निदेशक गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन परिवार के रूप में सबके साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हर सफल विद्यार्थी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नवीन माहेश्वरी ने कहा कि एलन स्टूडेंट को हर सुविधा प्रदान करने का प्रयास करता है। यही नहीं सामाजिक सरोकारों में लगातार आगे रहने का प्रयास करता है। कार्यक्रम के अंत में सेंटर हेड अमित मोहन अग्रवाल ने सेंटर द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
            जेईई-एडवांस्ड में एआईआर-14 अमेय प्रशांत देशमुख, एआईआर-23 गोविन्द कुमार, एआईआर-70 हर्ष हिमांशु वोरा, एआईआर-79 आर्यन शर्मा, एआईआर-82 धु्रव अहलावत, जेईई-मेन में महाराष्ट्र टॉपर अमेय प्रशांत देशमुख, केवीपीवाय में फैलोशिप के लिए चयनित टॉप 36 स्टूडेंट्स, एमएचटी-सीईटी में चयनित 33 स्टूडेंट्स तथा कक्षा 10 बोर्ड के 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 9 स्टूडेंट्स जिसमें 5 सीबीएसई, 3 आईसीएसई और 1 एसएससी से है। स्टूडेंट्स को नगद राशि व मैडल से सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

जब तक सरकारी घरों की चाबियां नहीं मिल जातीं, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे – हनमंत जगदाले 

Aman Samachar

एमएसएमई को बाजार तक पहुंच बनाने की सुविधा देने के लिए सिडबी ने ओएनडीसी में ली हिस्सेदारी 

Aman Samachar

चिंदी कपड़ा गोदाम में आग लगने से 3 गोदाम का माल जलकर राख

Aman Samachar

एम के दिलीप करेंगे हिंदी खोरठा नागपुरी चैनल का शुभारंभ,नए कलाकारों को देंगे मौका

Aman Samachar

लीला जोशी अस्पताल में हुई चोरी , 3 नेपाली गार्ड नकदी व आभूषण लेकर फरार

Aman Samachar

चुनौतियों के बावजूद प्रौद्योगिकी की मांग का माहौल अच्छा -रोशनी नादर मल्होत्रा

Aman Samachar
error: Content is protected !!