Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

वाहन व मोबाईल चोर गिरफ्तार , 2 मोटर सायकिल व एक मोबाईल बरामद

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर में  वाहन चोरी, मोबाइल छिनौती की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस ने धरपकड़ की मुहीम शुरू कर दी है। कोनगांव के पुलिस उप निरीक्षक पराग भाट व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जैतूनपूरा, काप तलाब, मंगल बाजार स्लैब निवासी फैजल अहमद अंसारी (21) को गिरफ्तार कर मोटर सायकिल व मोबाईल बरामद किया है।

          पुलिस की पूंछतांछ में गिरफ्तार आरोपी ने 1 होंडा डियो मोटरसाइकिल , हिरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल व 1 मोबाइल चोरी करने का अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 20 हजार रुपये कीमत की होंडा मोटरसाइकिल, 40 हजार रुपये कीमत की होंडा मोटरसाइकिल तथा 8 हजार कीमत की मोबाइल कुल 68 हजार रुपये का माल बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत पिंगले और पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक पराग भाट, सहायक पुलिस निरीक्षक वामन सूर्यवंशी, पुलिस हवलदार संतोष मोरे, संतोष पवार,पुलिस नाइक अमोल गोरे,पुलिस सिपाही अशोक ढवले,अविनाश पाटिल ने कार्रवाई में हिस्सा लिया। गिरफ्तार आरोपी की अन्य गतिविधियों की जांच कर उसके अपराधों का पर्दाफास करने में जुटी है।

संबंधित पोस्ट

पुनर्प्रक्रियाकृत पानी से 15 वर्षों में मनपा को मिलेगा 494 करोड़ रूपये का राजस्व 

Aman Samachar

शरद पवार के घर पर हुए हमले के विरोध में भिवंडी राकांपा ‌का‌ जबर्दस्त प्रदर्शन

Aman Samachar

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar

सड़क के गड्ढों के मामले में मनपा के चार अभियंता निलंबित 

Aman Samachar

भिवंडी इमारत दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 3 – 3 लाख रूपये देने की सरकार ने दी मंजूरी

Aman Samachar

नेरुल अस्पताल का रिकार्ड रूम मनपा आयुक्त के निर्देश पर 10 दिनों में हुआ व्यवस्थित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!